छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: शहादत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, परिवार के साथ खड़ा है देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सुकमा नक्सली हमले की निंदा की है और इसे नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने ट्टीट कर कहा है कि पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा है कि वीर सीआरपीएफ के जवान जो सुकमा में शहीद हुए हैं उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवान मारे गए हैं। सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सीआरपीएफ के जवान बारुदी सुरंग की चपेट में आने के कारण 6 जवान घायल हुए थे। अस्पताल ले जाते हुए एक जवान की मौत हो गई, अभी भी तीन जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

'नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सी.आर.पी.एफ. के जवानों के शहीद होने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है'

'नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सी.आर.पी.एफ. के जवानों के शहीद होने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है'

नक्सली हमले पर शोक जताते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,' सुकमा, छतीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सी.आर.पी.एफ. के जवानों के शहीद होने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सुकमा ब्लास्ट में शहीद होने वाले जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है। मैंने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के डीजी के बात करके हमले के बारे में जानकारी हासिल की है। डीजी को वहां जाने के लिए कहा गया है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सुकमा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने सुकमा में नक्सली हमले को दुर्भाग्यपूर्म बताते हुए कहा कि यह घटना दिखाती है कि देश की आंतरिक सुरक्षा की हालत बिगड़ती जा रही है। इसकी वजह सरकार की खामियों से भरी गैर-प्रासंगिक नीतियां हैं।

मुख्यमंत्री रमन सिंह सुकमा नक्सली हमले की निंदा की है

मुख्यमंत्री रमन सिंह सुकमा नक्सली हमले की निंदा की है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सुकमा नक्सली हमले की निंदा की है और इसे नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है और सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुकमा जैसे आदिवासी बहुल जिलों में राज्य सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा आदि के क्षेत्र में हर प्रकार के निर्माण और विकास के कार्य किए जा रहे हैं।

करीब 150 नक्सलियों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है

करीब 150 नक्सलियों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है

बताया जा रहा है कि किस्टाराम कैंप से 212 बटालियन की टीमें गश्त में निकली थी। करीब सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक करीब 150 नक्सलियों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है। उन्होंने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की और कई विस्फोट भी किए। फोर्स और नक्सलियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी में नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+