PM मोदी बने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष, अमित शाह समेत ये 6 लोग भी ट्रस्ट में शामिल
PM मोदी बने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष, अमित शाह समेत ये 6 लोग भी ट्रस्ट में शामिल
नई दिल्ली। PM Modi becomes the president of Somnath Trust. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट( Somnath Tmpl Trust) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने पीएम मोदी को अपना नया अध्यक्ष चुना है। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। पीएम मोदी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया।

अपने ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनन पर बधाई देता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि सोमनाथ तीर्थ स्थल के विकास के लिए मोदी जी का समर्पण अद्भुत रहा है। उनक नेतृत्व में ट्रस्ट, सोमनाथ मंदिर की गरिमा और उनकी भव्यता को और बढ़ेगाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। उनके निधन के पास यह पद खाली था, जिसके बाद अब पीएम मोदी अध्यक्ष के तौर पर चुने गए।
पीएम मोदी जहां अध्यक्ष बनें है तो वहीं अमित शाह समत 6 लोग ट्रस्टी बनाए गए हैं। साल 1950 में बने इस ट्रस्ट में 8 सदस्य होते हैं। गृह मंत्री अमित शाह क अलावा भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी , गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव प्रवीण लाहेरी ,अंबुजा न्योतिया ग्रुप के हर्षवर्धन न्योतिया, संस्कृत के रिटायर्ड प्रोफेसर जेडी परमार आदि शामिल हैं।
आपको बता दें कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट में 8 सदस्यों को नामांकित किया जाता है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार अपने 1-1 सदस्यों को नामांकित करती है, जिसमें से ये सदस्य चुने जाते हैं। इस ट्रस्ट के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर की देखरेख आती है।












Click it and Unblock the Notifications