वेंटिलेटर देने पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दिया धन्यवाद, कहा- मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने दुनिया में 45 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। मौजूदा वक्त में अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अब तक 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में भारत ने अमेरिका की मदद के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन की खेप भेजी थी। जिसके बाद अब अमेरिका ने भारत की मदद को हाथ बढ़ाया है। कोरोना से लड़ाई में अमेरिका बड़ी संख्या में भारत को वेंटिलेटर सप्लाई करेगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मदद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद कहा है।
Recommended Video

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे ये ऐलान करने में गर्व हो रहा है कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अपने दोस्त भारत को वेंटिलेटर दान करेगा। अमेरिका इस महामारी के दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। कोरोना की वैक्सीन को लेकर हम एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। हम मिलकर कोरोना महामारी को हरा देंगे। ट्रंप के इस ट्वीट का प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को जवाब दिया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस मदद के लिए अमेरिका का शुक्रिया। हम सभी सामूहिक रूप से मिलकर कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। ऐसे समय में जरूरी है कि सभी देश मिलकर काम करें। जिससे दुनिया स्वस्थ और कोरोना मुक्त बनाई जा सके।
इस साल के अंत तक वैक्सीन आने की उम्मीद
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस साल के अंत तक या उससे कुछ समय बाद कोरोना वायरस की वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। ट्रंप की ओर से वायरस के मामलों के लिए नियुक्त किए गए एक पूर्व दवा कार्यकारी मोनसेप स्लोई ने कहा कि हमारा प्रयास वर्ष 2020 के अंत तक टीका तैयार करने का है। रोज गार्डन के एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि वे राज्यों को आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के साथ ही इसे आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications