अखिलेश पर BJP का पलटवार, कहा- उन्हें कालेधन की चिंता
नई दिल्ली। 500 और 1,000 के नोट बैन पर विपक्ष के निशाने पर आई केंद्र की मोदी सरकार का बचाव भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार जवाब देकर कर रहे हैं।
इस दौरान दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कहा कि सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं साथ ही जनता मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रही है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें कालेधन की चिंता है। उन्होंने कहा कि ये जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

लुटेरी सरकार को दिया समर्थन
श्रीकांत ने कहा कि वो लोग जो आज आमजन की बात कर रहे हैं वो उन्होंने बीती लुटेरी सरकार को समर्थन दिया।
नोटबंदी के कारण हो रही मौतों पर श्रीकांत ने कहा कि बहुत दुख होता है अगर किसी की मौत होती है लेकिन एक नौटंकीबाज पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बदल गया है। वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन आज भ्रष्टाचार के खिलाफ हो गए और आज वो दिल्ली सदन की आपात बैठक बुला रहे हैं।
ममता का झुकाव फर्जी नोट वालों की ओर
बंगाल की मुख्मंत्री ममता बनर्जी की ओर से लगाए गए आरोपों पर श्रीकांत ने कहा कि इससे जनता यह देख रही है कि उनका झुकाव फर्जी नोटों का करने वालों के प्रति है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो कालेधन का संचय कर रहे हैं वो मिलकर नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं और देश की जनता ये सब देख रही है।
श्रीकांत ने लोगों की तकलीफों को कैसे जल्दी से जल्दी कम किया जाए इस पर हमारी सरकार काम कर रही है।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम दिए संदेश में पीएम मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि 500 औ 1,000 के नोट अवैध घोषित कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications