क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महाराष्ट्र में सुबह 5:47 बजे हट गया था राष्ट्रपति शासन, आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने ली CM पद की शपथ

महाराष्ट्र में सुबह 5:47 बजे हट गया था राष्ट्रपति शासन, आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने ली CM पद की शपथ

Google Oneindia News

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच शनिवार की सुबह 5.47 बजे महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया। राष्ट्रपति शासन हटने के बाद सुबह 8:15 पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है।

President rule revoking from Maharashtra after BJP-NCP coalition form government

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और 24 अक्टूबर को परिणाम आए थे। लेकिन किसी भी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने के बाद 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया।

वहीं, खबर सामने आ रही है कि महाराष्ट्र में सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया है। जिसके बाद सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और एनसीपी नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिहं कोश्यारी ने शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में BJP-NCP की सरकार बनने के बाद अमित शाह ने किया ये ट्वीटये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में BJP-NCP की सरकार बनने के बाद अमित शाह ने किया ये ट्वीट

English summary
President rule revoking from Maharashtra after BJP-NCP coalition form government
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X