राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीव के बीच पर की जॉगिंग, वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) इन दिनों केंद्रशासित प्रदेश दीव (Diu) के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति यहां बीच पर भी सैरकर रहे हैं। उनका दीव के घोघला बीच पर जॉगिंग करते हुए वीडियो भी आया है। साथ ही उनकी ओर से कहा गया है कि आने वाले साल यानी 2021 में खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें।
Recommended Video

राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें प्रेसीडेंट रामनाथ कोविंद धीरे-धीरे दौड़ते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है- एक ऐसा साल बीत रहा है, जिसनकी हम सबकी परीक्षा ली है। अब हम 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। तो आइए नए साल में हम सब साथ आकर फिट और स्वस्थ रहने की शुरुआत करते हैं । अगला साल हमारे जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए, यही मेरी कामना है।
राष्ट्रपति रामनाथ शुक्रवार को दीव पहुंचे थे। वो चार दिन के दौरे पर वहां पहुचे है। अपनी इस दौरे के तीसरे दिन रविवार को राष्ट्रपति घोघला बीच पर सैर के लिए गए थे। उन्होंने यहां साफ सफाई ती तारीफ भी की। राष्ट्रपति ने अपने दौरे में दीव फोर्ट पर लाइट-एंड-साउंड शो का उद्घाटन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications