राष्ट्रपति ने 47 लोगों को दिए पद्म पुरस्कार, बाकी विजेता 16 मार्च को होंगे सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 112 में 47 प्राप्तकर्ता को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि बचे हुए लोगों को 16 मार्च को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, आनंदन शिवमणि, पहलवान बजरंग पुनिया, गायक और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन, अभिनेता प्रभु देवा, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल, भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
अभिनेता मोहनलाल और राजनेता सुखदेव सिंह ढींडसा और हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नायर को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
President Kovind presents Padma Shri to Smt Jamuna Tudu for Social Work. An environmental activist, she has been working towards conserving the jungles of Jharkhand for close to two decades. pic.twitter.com/Ru37pyXII2
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 11, 2019
बता दें कि केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामों का ऐलान किया था। पद्म विभूषण, जो भारत रत्न के बाद दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, को लोक कलाकार तीजन बाई, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह, लार्सन एंड टुब्रो के चेयरपर्सन अनिलकुमार मणिभाई नाइक और लेखक और थिएटर व्यक्तित्व बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे को सम्मानित किया गया है।
President Kovind presents Padma Shri to Shri Anandan Sivamani for Art. Schooled in both the Carnatic rhythmic tradition and Western Jazz drums, Shri Sivamani is a percussionist of world renown pic.twitter.com/K71StmKp9V
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 11, 2019
यह भी पढ़ें- लोक गायिका तीजन बाई, गौतम गंभीर, अभिनेता मनोज वाजपेयी समेत 112 को पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
केंद्र सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक नंबी नारायणन, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा, अभिनेता मोहनलाल, पर्वतारोही बछेंद्री पाल और लोक सभा सांसद हुकमदेव नारायण यादव सहित 14 लोगों को पद्म भूषण देने की घोषणा की है। जबकि पद्म श्री के लिए 94 लोगों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी, फुटबॉलर सुनील छेत्री, कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभु देवा, क्रिकेटर गौतम गंभीर, गायक शंकर महादेवन और फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया शामिल हैं, अभिनेता कादर खान को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Padma Awards 2019: पद्म पुरस्कार के लिए नाम चयन के बाद क्या बोले इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और मनोज बाजपेयी