देशभर में आज ईद की रौनक, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई
नई दिल्ली। आज पूरे देशभर में हर्षोल्लास से ईद मनाई जा रही है। केरल और जम्मू-कश्मीर में बुधवार को ही ईद मनाई जा चुकी है लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में आज ईद मनाई जा रही है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि ईद-उल-फितर के मुबारक अवसर पर सभी को बधाई। पवित्र माह रमजान के बाद मनाया जाने वाला ईद समाज में भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है।
ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि यह त्योहार हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करे और देश में शांति लाए। सभी को समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य मिले।
तो वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी लोगों को ईद की बधाई दी है।













Click it and Unblock the Notifications