राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, राज्‍यों के सीएम ने भी की विधिवत पूजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन परिसर में छठ पूजा समारोह में भाग लिया। इस उत्सव के दौरान, राष्ट्रपति ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने देशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी नागरिकों के कल्याण की कामना की।

वहीं छठ पर्व के तीसरे दिन बिहार ही नहीं महाराष्‍ट्र, यूपी, राजस्‍थान, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश समेत अन्‍य राज्‍यों में घाटों और नदियों के किनारे लाखों की संख्‍या में लोगों ने जुटकर पूजा अर्चना की।

chhath

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जुहू पर समुद्र किनारे घाट पर पूजा अर्चना करने पहुंचे और यहां पर बिहारी समुदाय की महिलाओं ने सीएम का टीका किया।

वहीं उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ और उपमुख्‍यमंत्री छठ पर्व मनाने बिहारी समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे और उन्‍होंने डूबते सूरज को अर्घ्‍य दिया।

rekha

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिल्‍ली में यमुना किनारे बने घाट पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने कहा "सालों बाद दिल्ली ने अपनी भव्यता वापस पा ली है, और लाखों की संख्या में पूर्वांचल के मेरे भाई-बहनों ने यमुना के तट पर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हुए जो आनंद लिया, उनके चेहरों पर जो संतोष था, वो हमारी सरकार के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मैं छठी मैया से प्रार्थना करती हूँ कि उनका आशीर्वाद सभी भारतवासियों और दिल्लीवासियों पर बना रहे। उन्‍होंने कहा हज़ारों की संख्या में घाट तैयार किए गए, और पूरे यमुना तट को भी सजाया और संवारा गया... जनता अपने अनुभव को और बेहतर तरीके से साझा कर पाएगी... मुझे खुशी है कि हमने अपनी सरकार की ज़िम्मेदारी पूरी की।"

राजस्‍थान की डिप्‍टी सीएम ने भी छठ पर्व पर बिहारी समुदाय के साथ विधिवत डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देकर पूजा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+