Eid ul fitr 2023: धूमधाम के साथ देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई
Eid ul fitr की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। वहीं, पीएम मोदी ने लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Eid ul fitr 2023: देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। वहीं, पीएम मोदी ने लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर की बधाई देते लिखा, 'ईद-उल-फ़ित्र पर सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।'
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!'
Recommended Video
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी को ईद मुबारक! यह शुभ त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए।' बता दें कि ईद के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले।
इस दौरान नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाया और मुबारकबाद और बधाई दी। गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान का पावन महीना समाप्त होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत सुबह नमाज के साथ हो जाती है।
सुबह-सुबह ही नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड पड़ी। बता दें, रमजान की शुरुआत पिछले महीने यानी मार्च में हुई थी। 24 मार्च से शुरू हुए रमजान महीने का आखिरी जुमा 21 अप्रैल को था। जुमे के दिन अलविदा की नमाज अदा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications