ओडिशा के बादामपहाड़ से तीन नई ट्रेनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है। बीते मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। मयूरभंज जिले के रायरंगपुर डिवीजन के बादामपहाड़ के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन से जिन तीन नई ट्रेनों को राष्ट्रपति मुर्मू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पैतृक शहर रायरंगपुर तक बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस में भी यात्रा की।

राष्ट्रपति ने जिन तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई वो बादामपहाड़-टाटानगर मेमू, बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और बादामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस हैं।इस अवसर परराष्ट्रपति नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के अलावा रायरंगपुर में नए डाक प्रभाग का उद्घाटन किया।
डाक प्रभाग का एक स्मारक विशेष कवर जारी किया और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा
किसी भी क्षेत्र का विकास कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है। चाहे रेल हो, सड़क हो या डाक सेवाएं - ये सभी लोगों के जीवन को आसान बनाती हैं। तीन नई ट्रेनें स्थानीय लोगों को झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों की यात्रा करने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को ओडिशा के औद्योगिक शहर राउरकेला जाने में भी कोई असुविधा नहीं होगी।
राष्ट्रपति ने कहा
सेल फोन और कूरियर सेवाओं के बढ़ते चलन के बावजूद, भारतीय डाक ने अपनी प्रासंगिकता नहीं खोई है यहां पर डाक प्रभाग का खुलना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के लोग अब आसानी से डाक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। सरकार ने विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) के विकास के लिए इस साल जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम जनमन लॉन्च किया है।आदिवासी भाइयों और बहनों की प्रगति के लिए ये अहम कदम है। यह पहल इस अमृत काल में लोगों को विकास से जोड़ेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद करेगी।
इस मौके पर राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि तीन ट्रेनों के शुरू होने से आदिवासी क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा।












Click it and Unblock the Notifications