वरिष्ठ वकील संजय जैन बनाए गए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को वरिष्ठ वकील संजय जैन को सुप्रीम कोर्ट के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया है। संजय जैन जल्द ही अपना नया पद संभाल सकते हैं। वे 30 जून 2020 तक इस पद पर रहेंगे। इसके अलावा आज ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों को नियुक्ति भी की है। कर्नाटक के चीफ जस्टिस दिनेश महेश्वरी और दिल्ली हाईकोर्ट के जज संजीव खन्ना को नियुक्त किया गया है।

बता दें कि संजय जैन ने पिछले साल मार्च महीने में निजी कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद से इस्तीफ़ा दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट में साल 2014 में उनकी अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद पर नियुक्ति की गई थी।
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केंद्र सरकार का तीसरा सबसे बड़ा विधि अधिकारी होता है। वह सॉलिसिटर जनरल की सहायता करता है। इस पद का संविधान में कोई जिक्र नहीं है। इसकी नियुक्ति लॉ ऑफिसर्स एक्ट 1987 के अंतर्गत होती है।












Click it and Unblock the Notifications