शूट पर लौटीं प्रग्नेंट अनुष्का शर्मा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते तस्वीरें हुईं वायरल, देखें Photos

शूट पर लौटीं प्रग्नेंट अनुष्का शर्मा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते तस्वीरें हुईं वायरल, देखें Photos

मुंबई: Anushka Sharma shoot in Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सात महीने की प्रग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं। इसी वजह से अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, वो अपनी प्रग्नेंसी की तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। रविवार (22 नवंबर) को अनुष्का शर्मा काम पर लौट आई हैं। अपनी टीम संग शूटिंग के दौरान की एक फोटो अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी की है। कोरोना वायरस में सावधानी बरतते हुए अनुष्का की टीम पीपीई किट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इसी शूटिंग के दौरान की अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Recommended Video

    Anushka Sharma: Pregnant Anushka ने शुरू की Shooting, सेट से Viral हुईं Pics । वनइंडिया हिंदी
    स्काई ब्लू रंग की ड्रेस में अनुष्का हुईं कैप्चर

    स्काई ब्लू रंग की ड्रेस में अनुष्का हुईं कैप्चर

    रविवार (22 नवंबर) को मुंबई में शूटिंग के लिए वैनिटी वैन से बाहर निकलते अनुष्का शर्मा कैमरे में कैप्चर हुईं। स्काई ब्लू रंग की ड्रेस में अनुष्का शर्मा एलीगेंट और ब्यूटीफुल दिख रही हैं। ब्लू ड्रेस में अनुष्का को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है। ये शूट किस प्रोजोक्ट एक विज्ञापन का है। हालांकि ये किस कंपनी के लिए है, इसका पता नहीं चल पाया है। इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें खींचने वाले कई अकाउंट ने एक्ट्रेस की ये फोटो शेयर की है। इसके साथ ही ये जानकारी दी है कि अनुष्का शर्मा काम पर लौट चुकी हैं।

    प्रेग्नेंसी के दौरान बदला अनुष्का का स्टाइल स्टेटमेंट

    प्रेग्नेंसी के दौरान बदला अनुष्का का स्टाइल स्टेटमेंट

    प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का शर्मा का स्टाइल स्टेटमेंट भी बदल गया है। हमेशा जींस और ढीले-ढाले टी-शर्ट और जंप शूट में दिखने वाली अनुष्का इन दिनों ज्यादातर मैक्सी ड्रेस में दिख रही हैं। लेकिन इसके साथ-साथ अनुष्का ने अपने सारे ड्रेस के सेलेक्ट करते वक्त कम्फर्टनेंस का भी ध्यान रख रही हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड में अनुष्का का स्टाइल स्टेटमेंट लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। शायद यही वजह है कि अनुष्का की फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

    अनुष्का के शेट पर कोविड-19 के नियमों का रखा जा रहा है ध्यान

    अनुष्का के शेट पर कोविड-19 के नियमों का रखा जा रहा है ध्यान

    अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं, ऐसे में उनकी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रेग्नेंट एक्ट्रेस के लिए कोविड-19 के नियमों का पूरा ध्यान रखा जाए। अनुष्का ने जो फोटो शेयर की है, उसको देखकर भी यही लगता है। तस्वीरों में अनुष्का की पूरी टीम पीपीई किट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ऐसा लग रहा है मानों सेट पर कोई ड्रेस कोड बन गया हो। इसके साथ ही अनुष्का ने एक फनी इमोजी भी शेयर की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+