विवेक ओबेरॉय ने एश्वर्या और उनके परिवार के लिए किया ट्वीट, कहा- जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बच्चन परिवार के कोरोना वायरस (कोविड-19) से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू एश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। विवेक ओबेरॉय ने एश्वर्या और आराध्या से जुड़ा एक न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा, 'परिवार की सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।'
'जल्द ठीक हों, अपना ध्यान रखें'
एक अन्य ट्वीट में विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन सर और अभिषेक बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जल्द ठीक हों, अपना ध्यान रखें।' बता दें विवेक ओबेरॉय ने एश्वर्या राय के साथ फिल्म क्यों होगया ना में काम किया था। इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने और एश्वर्या ने एक दूसरे को डेट भी किया था।
Recommended Video
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट किया था वीडियो
इससे पहले अमिताभ बच्चन जिस अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने वहां से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मैं नानावती अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ के बारे में बात करना चाहता हूं, जो संकट के समय में जबरदस्त काम कर रहे हैं। बिग बी ने कहा कि हाल ही में मैंने गुजरात के सूरत में एक बोर्ड देखा था, जिसमें लिखा था कि आपको मालूम है कि मंदिर क्यों बंद हैं, क्योंकि भगवान सफेद कोट पहनकर अस्पतालों में काम कर रहे हैं। आप जितने भी डॉक्टर, नर्सेज और जितने भी लोग अस्पताल में काम कर रहे हैं, आप सब में ईश्वर का एक रूप हैं, आप सब इतनी मेहनत के साथ इंसानियत के लिए काम कर रहे हैं।
अब कैसी है सेहत?
फिलहाल अस्पताल की ओर से बताया गया है कि अभिषेक बच्चन नॉमर्ल वॉर्ड में भर्ती हैं तो वहीं अमिताभ को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डायरेक्टर डॉक्टर अब्दुल समद अंसारी ने कहा है कि अमिताभ और अभिषेक बेहतर महसूस कर रहे हैं। दोनों यहां अलग-अलग वार्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर अंसारी ने बताया कि दोनों ने बीती रात अच्छी नींद ली है और सुबह नाश्ता किया है। वहीं एश्वर्या और आराध्या का इलाज घर पर ही हो रहा है।
जानिए कैसी है कोरोना पॉजिटिव अमिताभ और अभिषेक की हालत, अस्पताल ने दी ये जानकारी