राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर लखनऊ से अयोध्या तक रैली करेंगे प्रवीण तोगड़िया

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर रैली का ऐलान किया है। तोगड़िया 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक रैली निकालेंगे। तोगड़िया ने सोमवार को बिजनौर में ये ऐलान किया।तोगड़िया ने कहा कि केन्द्र सरकार राम मंदिर निर्माण को लेकर गंभीर नहीं दिख रही, इसलिए सरकार को जगाने के लिए 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक उनका संगठन रैली निकालेगा।

मंदिर ना बना तो बदलेंगे सरकार

मंदिर ना बना तो बदलेंगे सरकार

प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि रैली और उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी अगर इस सरकार पर असर नहीं होता है तो फिर सरकार बदलनी होगी। तोगड़ियाने कहा कि अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती तो फिर 2019 हिंदू सरकार बनाएंगे।

मोदी मुसलमानों के वकील हो गए

मोदी मुसलमानों के वकील हो गए

बता दें कि प्रवीण तोगड़िया लगाता पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। तोगड़िया ने कहा कि क्या हिन्दुओं ने उन्हें मुस्लिम महिलाओं के वकील के रूप में काम करने के लिए वोट दिया था। हिंन्दुत्व के नाम पर हिंदुओं के वोट के दम पर मोदी सत्ता में आए थे। लेकिन भारत को हिंदू देश बनाने और कश्मीर में हिंदुओं की रक्षा करने के बजाय, वह मुसलमानों के वकील बन गए। ट्रिपल तलाक मुस्लिमों का निजी मामला है लेकिन मोदी उनकी वकालत करते घूम रहे हैं।

राम मंदिर बने इसलिए भाजपा के साथ था

राम मंदिर बने इसलिए भाजपा के साथ था

तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने दशकों तक बीजेपी और वीएचपी की सेवा इसलिए की थी कि राम मंदिर बने। लेकिन मंदिर नहीं बना। सरकार कह रही है कि अदालत के आदेश से मंदिर बनेगा। हम जिसे नायक मान रहे थे वो तो इंदौर की मस्जिद में जाकर बैठ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+