CBI के नए डायरेक्टर बने प्रवीण सूद, अभी कर्नाटक में संभाल रहे हैं DGP का पद

Cbi New Director Praveen Sood: 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी और कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद सीबीआई के नए डायरेक्टर नियुक्त किए गए है।

Praveen Sood

Praveen Sood Cbi New Director: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक( DGP) प्रवीण सूद CBI के नए डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। वह सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेंगे। जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। प्रवीण सूद एक कड़क छवि के IPS अधिकारी माने जाते हैं।

कौन हैं प्रवीण सूद (Praveen Sood)
राज्य कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद (Praveen Sood) इस पद के लिए सबसे आगे थे।उन्हें तीन साल पहले राज्य के डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया था। वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और आईआईटी-दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। उन्हें मई 2024 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अब उन्हें दो साल का निश्चित कार्यकाल मिलेगा और वह कम से कम मई 2025 तक पद पर बने रहेंगे।

कांग्रेस ने प्रवीण सूद पर उठाया था सवाल
प्रवीण सूद (Praveen Sood) मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार की रक्षा करने का आरोप लगाया था। डीके शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।

कैसे होता है सीबीआई डायरेक्टर का चयन (CBI New Director)
सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सदस्य लोकपाल के रूप में नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।

25 मई को रिटायर होंगे सुबोध कुमार जायसवाल
महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जायसवाल ने 26 मई, 2021 को सीबीआई की बागडोर संभाली थी। अब 25 मई 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+