प्रतीक बब्बर ने मां स्मिता पाटिल को किया याद, पुण्यतिथि के मौके पर शेयर की भावुक पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) की आज 34वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने उनको याद किया है। प्रतीक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है और एक फोटो भी शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रतीक ने अपनी मां को एक आदर्श महिला और दुनिया के हर बेटे के लिए रोल मॉडल बताया है।

Smita and pratiek

प्रतीक बब्बर का इमोशनल पोस्ट

प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "34 साल पहले मेरी मां मुझे छोड़कर चली गई थी, इतने सालों में मेरे दिल और दिमाग में उनकी छवि की ही कल्पना है। अब वह एक परफेक्ट मां हैं... एक पर्फेक्ट महिला...एक पर्फेक्ट रोल मॉडल...हर छोटे बच्चे के लिए प्यारी...एक ऐसी परफेक्ट मां जिसके बारे में हर छोटा बच्चा सोचता है और उनके उनके जैसा बनना चाहता है। ऐसी मां जो कभी तुम्हें अकेला नहीं छोड़ती और हमेशा इस वक्त के साथ होने तक साथ रहती है।'

प्रतीक बब्बर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, "वो मां अब 65 साल की हो चुकी है और हर साल मेरे साथ जवान होती जा रही है, वो मेरे साथ ही जीती रहेगी और हमेशा मेरे साथ ही रहेगी, मेरी खूबसूरत मां, मेरी लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मेरी सुपरस्टार लेजेंड।"

स्मिता के पति राजबब्बर ने भी किया याद

आपको बता दें कि स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर उनके पति और प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर ने भी उनको याद किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया। राज बब्बर ने लिखा है कि आपने जब हमें छोड़ा तब उस वक्त आप 31 साल के थे। आपके द्वारा बनाए गए रास्तों पर आपकी यादों के सहारे चल रहे हैं, हमें आज भी आपके जाने का विश्वास नहीं हो पाता।

प्रतीक के जन्म के बाद ही दुनिया को कह दिया था अलविदा

आपको बता दें कि स्मिता पाटिल सत्तर और अस्सी के दशक की फेमस एक्ट्रेस थीं। स्मिता पाटिल का निधन प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ समय बाद ही हो गया था। अपने 10 साल के छोटे से करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के बलबूते 2 नैशनल अवॉर्ड और अन्य अवॉर्ड्स भी जीत लिए थे। 1985 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+