पीएम पद पर प्रियंका गांधी की दावेदारी को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान

Recommended Video

    Priyanka Gandhi की Political Entry पर क्या बोले Prashant Kishore | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी में कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस के इस फैसले के बाद कई राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। बीजेपी ने इसे राहुल गांधी की असफलता के बाद उठाया गया कदम बताया है तो कांग्रेस के सहयोगी दलों ने इस कदम की तारीफ की है। वहीं, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रियंका गांधी के पीएम मोदी को चुनौती देने को लेकर चल रही अटकलों पर जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है।

    पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रियंका को पेश करना 'जल्दबाजी'

    पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रियंका को पेश करना 'जल्दबाजी'

    प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रियंका को पेश करना 'जल्दबाजी' होगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को कुछ सालों का वक्त दिया जाना चाहिए जिसके बाद देश के लोग ये तय कर पाएंगे कि वे इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालने में सक्षम हैं या नहीं। दरअसल, प्रियंका गांधी के कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि वे पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस की पीएम उम्मीदवार हो सकती हैं। प्रशांत किशोर ने इन्हीं खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    प्रियंका गांधी को 2-3 साल का समय दिया जाना चाहिए

    प्रियंका गांधी को 2-3 साल का समय दिया जाना चाहिए

    प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर हम सब ये सोचें कि इतने कम समय में कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी में प्रियंका गांधी या कोई भी नेता बदलाव लाएगा तो ऐसा सोचना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रियंका गांधी को 2-3 साल का समय दिया जाना चाहिए ताकि लोग उनके बारें में आंकलन करने की बेहतर स्थिति में हों।

    कांग्रेस मजबूत विपक्ष नहीं, मुख्य मुकाबला महागठबंधन-बीजेपी में, बोले प्रशांंत किशोर

    कांग्रेस मजबूत विपक्ष नहीं, मुख्य मुकाबला महागठबंधन-बीजेपी में, बोले प्रशांंत किशोर

    लोकसभा चुनावों के दौरान मुकाबले के बाबत प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को कमजोर प्रतिद्वंदी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुकाबला बीजेपी और महागठबंधन के बीच होगा। कांग्रेस उतना मजबूत विपक्ष नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए को बढ़त मिलेगी। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के चुनाव अभियानों की मुख्य कड़ी रहे प्रशांत किशोर को जदयू ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

    प्रियंका गांधी को सौंपी गई है पूर्वी यूपी की कमान

    प्रियंका गांधी को सौंपी गई है पूर्वी यूपी की कमान

    इसके पहले, बुधवार को कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के नए पदाधिकारियों का ऐलान किया था। इनमें प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी में कमान सौंपी गई है, जबकि मध्य प्रदेश काग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में आता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+