गुजरात चुनाव से पहले एक्शन में प्रशांत किशोर, राहुल गांधी से किया संपर्क
नई दिल्ली, 25 मार्च। इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में गुजरात चुनाव के लिए भी दलों ने अपनी रणनीति को तैयार करना शुरू कर दिया है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी गुजरात चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संपर्ककिया है। रिपोर्ट की मानें तो गुजरात में चुनाव प्रचार अभियान के लिए प्रशांत किशोर ने राहुल से संपर्क किया है। अहम बात यह है कि प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच पिछले साल दरार की खबरें सामने आई थीं, ऐसे में एक बार फिर से जिस तरह से प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को संपर्क किया है उसके बाद अटकलें काफी बढ़ गई हैं।
Recommended Video

पिछले साल पीके-कांग्रेस हुए थे दूर
माना जा रहा है कि कई महीनों तक प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच बातचीत का दौर जारी थी और दोनों के बीच बेहतर समन्वय के लिए चर्चा हो रही थी। पिछले साल जिस तरह से सितंबर माह में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस से रास्ता अलग किया और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाई वह काफी कारगर साबित हुई। ममता बनर्जी की जीत में प्रशांत किशोर की भूमिका को काफी अहम माना जाता है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के साथ प्रशांत किशोर की वापसी सिर्फ गुजरात चुनाव के लिए ही है।

गुजरात चुनाव से पहले चर्चा तेज
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस और प्रशांत किशोर साथ आएंगे या नहीं। कांग्रेस की ओर से प्रशांत किशोर को लेकर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। गुरुवार को राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की, इस दौरान भी माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर का मुद्दा सामने आया था। रिपोर्ट की मानें तो कुछ गुजरात के नेताओं ने राहुल गांधी के साथ बैठक में प्रशांत किशोर को चुनावी प्रचार अभियान में शामिल करने की मांग की है, लेकिन इसपर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं प्रशांत किशोर के करीबी लोगों ने इस खबर का खंडन किया है।

पास आते-आते हुए हुए थे दूर
माना जा रहा था कि पिछले साल प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन कई वजहों से यह नहीं हो सका। खुद प्रियंका गांधी ने कहा था कि कई वजहों से प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच बात नहीं बन सकी। प्रशांत किशोर ने पिछले साल सोनिया, राहुल और प्रिंयका गांधी के साथ कई दौर की बातचीत की थी। जिस तरह से राहुल गांधी के घर पर प्रशांत किशोर पहुंचे थे उसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। दरअसल प्रशांत किशोर ने कहा था कि किसी व्यक्ति विशेष के पास दैवीय अधिकार नहीं है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करेगा, वो भी तब जब पार्टी पिछले 10 सालों में 90 फीसदी से अधिक चुनाव हार चुकी हो। वहीं प्रशांत किशोर ने यह भी कहा था कि उन्हें यह लगता है कि 2024 में कांग्रेस की भूमिका काफी अहम होगी, लेकिन मौजूदा नेतृत्व में नहीं।












Click it and Unblock the Notifications