प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर दिए राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत, जनता से मिलकर समझेंगे उनके मुद्दे

नई दिल्ली, 2 मई: हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से पार्टी में फेरबदल की बात हो रही थी। इस बीच खबर आई कि राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पार्टी और उनके बीच कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद पीके ने ऐलान किया था कि वो कांग्रेस में नहीं जाएंगे। अब उनके एक ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

Recommended Video

    क्या नई पार्टी का गठन करेंगे Prashant Kishor, ट्वीट कर दिए ये संकेत | वनइंडिया हिंदी
    Bihar

    प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिखा कि लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी उतार चढ़ाव भरी यात्रा रही है। अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए रियल मास्टर यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है। उन्होंने अंत में लिखा कि इसकी शुरुआत बिहार से होगी। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    क्या बनाएंगे नई पार्टी?
    एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर पटना में हैं। सोमवार से वो अपनी बिहार यात्रा शुरू कर रहे। इसके तहत वो पूरे बिहार का दौरा करेंगे और वहां के राजनीतिक मुद्दों को समझेंगे। इसके बाद से सवाल ये उठ रहा कि क्या प्रशांत किशोर अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे? इसको लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों की भी राय अलग-अलग है। एक एक्सपर्ट के मुताबिक पीके के पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि वो कौन सा चुनते हैं। उनके रुख को देखते हुए ये साफ हो गया है कि उनकी यात्रा सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, वो दूसरे राज्यों में भी ऐसे कदम उठा सकते हैं। वहीं एक अन्य एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा भी हो सकता है कि जनता के मुद्दों को समझकर पीके किसी राजनीतिक पार्टी का दामन थाम लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+