Manmohan Singh Memorial: कांग्रेस पर क्यों भड़कीं प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा? CWC की मीटिंग पर उठाए सवाल
Manmohan Singh Memorial: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) के निधन के बाद कांग्रेस की ओर से पूर्व पीएम का मेमोरिलय बनाने की मांग पर शर्मिष्ठा मुखर्जी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा की देश के पूर्व पीएम पीवी नरसिह्मराव को छोड़ दिया जाए तो सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के निधन पर उनके मोमोरियल केंद्र की ओर बनाए जाते हैं। लेकिन पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस को सीडब्ल्यूसी की मीटिंग क्यों बुलानी पड़ी, यह बात समझ में नहीं आती।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अगस्त 2020 में अपने पिता के निधन के बाद शोक सभा आयोजित न करने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की निर्णय पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनके पिता के महत्वपूर्ण योगदान और उनके निधन के बावजूद, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने कोई स्मारक सेवा आयोजित नहीं की। शर्मिष्ठा ने सवाल किए कि भारतीय राष्ट्रपतियों के लिए ऐसी बैठकें क्यों नहीं हुईं?

शर्मिष्ठा मुखर्जी की आलोचना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए एक अलग स्मारक बनाने के प्रस्ताव के जवाब में आई है। सोशल मीडिया पर शर्मिष्ठा ने अपनी कड़ी असहमति व्यक्त करते हुए पार्टी की मौजूदा कार्रवाइयों और अपने पिता की मृत्यु के बाद की पिछली उपेक्षा के बीच के अंतर को उजागर किया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की प्राथमिकताओं और पिछले नेताओं के सम्मान के प्रति उसकी संवेदनशीलता पर सवाल उठाए, जो उनके पिता की विरासत के प्रति उपेक्षा की भावना को दर्शाता है।
इस बीच कांग्रेस नेताओं का केंद्र पर प्रहार जारी है। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, "यह बहुत दुखद बात है कि सरकार इस स्तर तक गिर गई है। जब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ, तो इस सरकार ने दाह संस्कार के लिए जगह मुहैया कराई, उसी जगह को पीएम के लिए स्मारक बना दिया गया।"
उन्होंने कहा, "सभी प्रधानमंत्रियों को समान सम्मान मिला है। यह देखना बेहद दुखद है कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा एक बहुत ही सामान्य और यहां तक कि भीड़भाड़ वाले स्थान पर की गई थी कि वहां विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और डॉ. सिंह के परिवार के लिए कोई जगह नहीं थी। स्मारक कहीं भी बनाया जा सकता है चूंकि उन्हें (पूर्व प्रधानमंत्री को) पूरे देश में प्यार मिलता है, हम उस स्थान की मांग कर रहे थे जहां अंतिम संस्कार बेहतर तरीके से किया जा सकता था।"












Click it and Unblock the Notifications