Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी के लिए प्रणब मुखर्जी को नहीं भेजा न्योता

नई दिल्लीः पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पिछले हफ्ते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लेकिन, 13 जून को दिल्ली में होने वाली इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को न्योता नहीं दिया गया है। प्रणब के अलावा पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का नाम भी मेहनामों की लिस्ट से गायब है। प्रणब मुखर्जी को न्योता न दिए जाने को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इसे संघ के कार्यक्रम में शामिल होने से जोड़ रहे हैं।

प्रणब मुखर्जी को नहीं भेजा न्योता

प्रणब मुखर्जी को नहीं भेजा न्योता

कांग्रेस द्वारा दिए जाने वाले इफ्तार पार्टी में यूपीए के पूर्व सहयोगियों के अलावा कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को न्योता भेजा गया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इफ्तार पार्टी में नहीं बुलाया है।

13 जून को होगी कांग्रेस की इफ्तार पार्टी

13 जून को होगी कांग्रेस की इफ्तार पार्टी

इफ्तार पार्टी के न्योते पर कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सहयोगी दलों के नेता वक्त न होने के हालात में अपने किसी दूसरे नेताओं को इफ्तार पार्टी में शिरकत के लिए भेजें। हर साल कांग्रेस पार्टी का अल्पसंख्यक विभाग इफ्तार पार्टी आयोजित करता है। कांग्रेस पार्टी की इफ्तार पार्टी 13 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगी। इस पार्टी में सभी दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के अलावा विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

केजरीवाल को भी नहीं दिया न्योता

केजरीवाल को भी नहीं दिया न्योता

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा अरविंद केजरीवाल का नाम न होना भी काफी चौंकाने वाला है। हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इन सभी बातों को निराधार बताया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+