राहुल गांधी की सीतारमण पर टिपप्णी का प्रकाश राज ने किया बचाव, बोले- वो महिला विरोधी नहीं

राहुल गांधी के बचाव में प्रकाश राज, बोले- वो महिला विरोधी नहींराहुल गांधी की सीतारमण पर टिपप्णी का प्रकाश राज ने किया बचाव, बोले- वो महिला विरोधी नहीं

नई दिल्ली। प्रकाश राज ने कहा है कि राहुल गांधी महिला विरोध नहीं है, जो आदमी एक ट्रांसजेंडर को पार्टी में अहम पद दे वो महिला विरोधी नहीं हो सकता है। निर्मला सीतारमण पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय महिला आयोग की आलोचना का शिकार कर रहे राहुल गांधी को लेकर प्रकाश ने ये बात कही है। राहुल गांधी रक्षा ने राफेल डील में भ्रष्टाचार का मामले उठाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री एक महिला (रक्षामंत्री) के पीछे छुप रहे हैं। इस पर भाजपा के नेताओं ने इसे ना सिर्फ रक्षमंत्री बल्कि सभी महिलाओं का अपमान कहा है।

Prakash Raj, Rahul Gandhi, nirmala sitharaman, Prakash Raj on Rahul Gandhi, rahul gandhi on nirmala sitharaman, राहुल गांधी, प्रकाश राज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने आए अभिनेता ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं के खिलाफ नहीं है। वह महिला कांग्रेस में ट्रांसजेंडर को एक अहम पद की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं तो उन्हें महिला विरोधी नहीं कहा जा सकता है। राहुल के बयान के दूसरे पहलू को भी देखा जाना चाहिए। राफेल मामले में राहुल गांधी की ओर से पूछे गए सवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब नहीं दिया है। क्या यह सच नहीं है कि पीएम संसद में नहीं गए और राफेल पर जवाब नहीं दिया।

प्रकाश राज आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वो बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने प्रकाश के चुनाव लड़ने का स्वागत किया है। बुधवार को दिल्ली पहुंचकर प्रकाश राज ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की है। प्रकाश राज लगातार देश की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार के वो आलोचक माने जाते हैं। कई मामलों में वो मोदी सरकार पर सीधा हमला कर चुके हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्हें नोटिस जारी किया है। महिला आयोग ने कहा है कि उनकी टिप्पणी महिला-विरोधी, आक्रामक, अनैतिक और एक महिलाओं की प्रतिष्ठा के विरुद्ध है। महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+