प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल केस: पीड़िता ने सुनाई आपबीती, बताया उसकी मां और उसके साथ क्या-क्या हुआ?
Prajwal Revanna News: निलंबित जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में एक पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर आपबीती बताई है। पीड़िता ने प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुई कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि हसन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने चार से पांच साल पहले अपने बेंगलुरु आवास पर उसकी मां का रेप किया था। वहीं उनको भी कपड़े उतारने पर मजबूर किया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एसआईटी ने इस मामले में पीड़िता की गवाही रिकॉर्ड की है।

पीड़िता का आरोप- वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए किया गया मजबूर
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 2020 और 2021 में वीडियो कॉल के दौरान उन्हें अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया था।
पीड़िता ने कहा, ''वह (प्रज्वल) मुझे फोन करता था और अपने कपड़े उतारने के लिए कहता था। वह मेरी मां के मोबाइल पर कॉल करता था और मुझे वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए मजबूर करता था। जब मैंने इनकार कर दिया, तो उसने मुझे और मेरी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।''
पीड़िता का दावा- शिकायत दर्ज कराने के बाद गई पिता की नौकरी
महिला ने कहा, "जब हमारे परिवार को इन सब घटनाओं के बारे में पता चला तो उन्होंने हमारा समर्थन किया और फिर हमने शिकायत दर्ज कराई।" महिला ने प्रज्वल और एचडी रेवन्ना पर बलात्कार और उसकी मां का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
पीड़िता ने कहा कि, ''प्रज्वल रेवन्ना मेरी मां को मेरे पिता की नौकरी छीनने और मेरे साथ बलात्कार करने की धमकी देता था। मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके पिता को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।''












Click it and Unblock the Notifications