Prajakta Koli: प्राजक्ता कोली TIME100 Creator वाली 1st भारतीय डिजिटल क्रिएटर, MostlySane से कितनी कमाई?
Prajakta Koli TIME100 Creators List: यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्ता कोली के नाम एक और उपलिब्ध हो गई है। प्राजक्ता कोली को टाइम मैगजीन की पहली 2025 टाइम 100 क्रिएटर्स लिस्ट में जगह मिली है। मोस्टलीसेन से पहचान बना चुकीं प्राजक्ता कोली दुनिया की सबसे प्रभावशाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय भी बन गई हैं।
टाइम 100 क्रिएटर्स लिस्ट में दुनियाभर के मशहूर डिजिटल क्रिएटर्स जैसे मिस्टर बीस्ट (जिमी डोनाल्डन), खबाने लामे, काई सेनैट और मेल रॉबिंस जैसे भी नाम शामिल हैं। इस उपलब्धि के मौके पर आइए जानते हैं प्राजक्ता कोली कौन हैं?

प्राजक्ता कोली का जीवन परिचय (Prajakta Koli Biography in Hindi)
पूरा नाम: प्राजक्ता कोली
जन्म: 27 जून 1993 (उम्र 32 वर्ष, 2025 में)
जन्मस्थान: ठाणे, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा: वी.जी. वाज़े कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स मुंबई विश्वविद्यालय
पेशा: यूट्यूबर, अभिनेत्री, लेखिका
वैवाहिक स्थिति: वृशांक खनाल से फरवरी 2025 में शादी
यूट्यूब चैनल: MostlySane
शैली: कॉमेडी
सब्सक्राइबर्स: 7.29M (जुलाई 2025 तक)
वेबसाइट: mostlysane.in

प्राजक्ता कोली का करियर: रेडिया जॉकी से सफर शुरू
प्राजक्ता कोली ने रेडियो जॉकी बनने के सपने के साथ करियर की शुरुआत की और मुंबई के 'Fever 104 FM' में इंटर्नशिप की। जल्द ही उन्होंने डिजिटल कंटेंट की दुनिया में कदम रखते हुए फरवरी 2015 में अपना यूट्यूब चैनल MostlySane शुरू किया। उनका चैनल relatable कॉमेडी और व्यंग्यात्मक वीडियो के लिए लोकप्रिय हुआ।

2018 और 2019 में वह YouTube FanFest (दिल्ली और मुंबई) में शामिल हुईं। जनवरी 2020 में उन्होंने यूट्यूब ओरिजिनल शो Pretty Fit लॉन्च किया, जिसका पहला एपिसोड 21 जनवरी को आया। अप्रैल 2019 में यूट्यूब की CEO सुसान वोज्सिकी ने उनके शो "Real Talk Tuesday" पर इंटरव्यू दिया। इस शो में प्राजक्ता ने सद्गुरु, एडम सैंडलर और जेनिफर एनिस्टन जैसे दिग्गजों का इंटरव्यू भी लिया। 2025 में, वे पहली भारतीय कंटेंट क्रिएटर बनीं जिन्हें TIME100 Creators की सूची में शामिल किया गया।
प्राजक्ता कोली का अभिनय करियर
प्राजक्ता कोली ने साल 2020 में शॉर्ट फिल्म "खयाली पुलाव" से अभिनय की शुरुआत की। उसी साल नेटफ्लिक्स सीरीज़ Mismatched में 'डिंपल आहूजा' के किरदार से बड़ी सफलता मिली।
Jugjugg Jeeyo (2022) - धर्मा प्रोडक्शन्स
Yeh Shaadi Nahi Ho Sakti (2023) - Zee Theatre टेलीप्ले
Neeyat (2023) - विद्या बालन के साथ
Unseen (आगामी) - Excel Entertainment द्वारा निर्मित हॉरर शो
Zindaginama, Andhera (2024) - वेब सीरीज़
Audible की हिंदी और अंग्रेज़ी सीरीज़ में आवाज़ दी (Desi Down Under, Marvel's Wastelanders)
WhatsApp के लिए राष्ट्रीय विज्ञापन (2018)
"Too Good To Be True" नामक एक रोमांटिक उपन्यास (2023) HarperCollins से प्रकाशित

प्राजक्ता कोली: मीडिया और पहचान
Forbes 30 Under 30 (2019)
Cosmopolitan YouTuber of the Year
Femina - Star Influencer Award (2022)
NDTV - Climate Influencer of the Year (2024)
Filmfare Nominee - Best Female Debut (Jugjugg Jeeyo)
Bollywood Hungama Style Icons Winner (2023-2024)
प्राजक्ता कोली की सामाजिक पहल
2016 में #iPledgeToBeMe कैंपेन शुरू किया (बॉडी शेमिंग और मानसिक स्वास्थ्य के लिए)
2018 में YouTube Creators for Change की ग्लोबल एम्बेसडर बनीं
2020 में Michelle Obama के साथ शिक्षा पर चर्चा की
2021 में TED के 'Countdown' क्लाइमेट अभियान में भागीदारी
2022 में UNDP India की पहली Youth Climate Champion नियुक्त
2023 में World Economic Forum, Davos में भारत का प्रतिनिधित्व किया
प्राजक्ता कोली की फिल्में (Prajakta Koli Movies)
2020 - खयाली पुलाव (Asha)
2022 - Jugjugg Jeeyo (Ginny Saini)
2023 - Yeh Shaadi Nahi Ho Sakti (Priya)
2023 - Neeyat (Gigi "Cub Kumar")
प्राजक्ता कोली ने इनमें भी किया काम
2020-अब - Mismatched (3 सीज़न)
2021 - Comedy Premium League (Host)
2024 - Zindaginama, Andhera
2024 - Lost and Found (Taaruk Raina)
2025 - Raazdaariyan (Sagar Bhatia)
2017 - Shameless (feat. Raftaar)
2018 - No Offence
2020 - Yeh Diss Gaana Hai, Par Lockdown Ho Gaya
प्राजक्ता कोली की कुल संपत्ति (Prajakta Koli Net worth)
लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2024 में प्राजक्ता कोली की कुल संपत्ति लगभग ₹ 16 करोड़ होने का अनुमान है। वह कथित तौर पर प्रति फिल्म/सीरीज़ ₹ 30 लाख चार्ज करती हैं। यूट्यूब चैनलों की कमाई का अनुमान लगाने वाली वेबसाइट socialblade.com के अनुसार प्राजक्ता कोली की यूट्यूब चैनल MostlySane से हर साल कम से कम 40,91,500 रुपए व अधिकतम कमाई 65,54,7500 रुपए है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications