80 साल से कुछ नहीं खाया, 1000 साल तक इसी तरह से जीने का दावा
Recommended Video

लखनऊ। भारत हमेशा से विविधताओं से भरा देश रहा है, यहां तमाम संत, साधू अपने हठ के लिए जाने जाते हैं। कुछ इसी तरह से उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 90 वर्ष के प्रह्लाद जानी का दावा है कि उन्होंने पिछले 80 वर्ष से कुछ भी नहीं खाया है। उनके इर्द-गिर्द हमेशा वैज्ञानिकों की एक टीम लगी रहती है। जानी का दावा है कि उन्हें कभी भी भूख नहीं लगती है और वह टॉयलेट भी नहीं जाते हैं। प्रह्लाद जानी का दावा है कि उन्हें कभी भी भूख नहीं लगी और उन्होंने कभी कुछ नहीं खाया, लेकिन फिर भी आजतक जिंदा हैं।

24 घंटे रखी जा रही है नजर
प्रह्लाद जानी स्थानीय लोगों में काफी विख्यात हैं और लोग उन्हें चुनरी वाली माता के नाम से पुकारते हैं। जानी के दावे से खुद डीआरडीओ के वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि आखिर कैसे वह इतने सालों से बिना कुछ खाए जिंदा हैं। जानी अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिर श्री राम वल्लभा कुंज में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रवास पर हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह हजार वर्ष तक इसी तरह से जीते रहेंगे। प्रह्लाद जानी के बारे में देश विदेश के तमाम डॉक्टर जानना चाहते हैं, लिहाजा डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की एक टीम ने सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है जिसके जरिए 15 दिन तक 24 घंटे उनपर नजर रखी जाएगी।

10 वर्ष की आयु से खाना छोड़ा
आपको बता दें कि प्रह्लाद जानी का जन्म 13 अगस्त 1929 को हुआ था और महज 10 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अध्यात्मिक जीवन के लिए अपना घर छोड़ दिया था। एक साल तक वह माता अंबे की भक्ति में डूबे रहे, जिसके बाद वह साड़ी, सिंदूर और नाक में नथ पहनने लगे। वह पूरी तरह से महिलाओं की तरह श्रृंगार करते हैं। पिछले 50 वर्ष से जानी गुजरात के अहमदाबाद से 180 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर अंबाजी मंदिर की गुफा के पास रहते हैं।

गंभीर बीमारियों का है इलाज
जानी का दावा है कि वह कई ऐसी बीमारियों का भी इलाज कर सकते हैं जिसका डॉक्टरों के पास भी इलाज नहीं है। उनका दावा है कि वह एड्स, एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज सिर्फ एक फल देकर कर सकते हैं। यही नहीं वह निसंतान व्यक्तियों का भी इलाज कर सकते हैं। गुजरात के जसवंत पटेल का कहना है कि माताजी ने सैकड़ों लोगों की बीमारी का इलाज किया है।
इसे भी पढ़ें- शिलांग में हिंसा: रिजीजू ने कहा- मेघालय में सिख समुदाय के किसी गुरुद्वारे को नुकसान नहीं पहुंचाया












Click it and Unblock the Notifications