'आतंकी वापस जाओ' के नारों पर बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- वो सब दोशद्रोही, मैं चुप नहीं बैठूंगी
नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने खिलाफ 'आतंकी वापस जाओ' के नारों पर कहा है कि ऐसा कहने वाले देशद्रोही हैं। भोपाल से सांसद ठाकुर ने कहा है कि जिन भी छात्र छात्राओं ने इुनके खिलाफ ये नारे लगाएं हैं, वो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने एक सांसद को आतंकी कहा है। ये उनके पद का भी अपमान है, ऐसे में चुप नहीं रहेंगी और इस पर जरूर एक्शन लेंगी।
माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में हाजिरी कम होने पर परीक्षा में बैठने से रोकी गईं दो छात्राओं के धरने का समर्थन करने पहुंचीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर को यहां विरोध का सामना करना पड़ा था। एनएसयूआई के छात्रों ने इस दौरान आतंकवादी वापस जाओ के नारे लगाए थे। इस पर काफी हंगामा हुआ था। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव में हुए बम धमाकों से जुड़े केस में आतंक फैलाने के आरोपों का सामना कर रही हैं। वो कई साल जेल में रही हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।
क्या है मामला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन के तीसरे सेमेस्टर की दो छात्राएं मनु शर्मा और श्रेया पांडे मंगलवार रात करीब 8 बजे अचानक धरने पर बैठ गईं थीं। इनका कहना है कि कम उपस्थिति बताकर उन्हें परीक्षाएं देने से वंचित कर दिया गया है। छात्राओं के समर्थन में भोपाल सांसद प्रज्ञा बुधवार को कैंपस पहुंचीं। इसी दौरान कुछ छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस जाने को कहा।
पाल: धरने पर बैठी छात्राओं से मिलने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर, लगे आपत्तिजनक नारे" />भोपाल: धरने पर बैठी छात्राओं से मिलने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर, लगे आपत्तिजनक नारे