'गोडसे देशभक्त' वाले बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा नेताओं को दी ये सफाई

नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के 'नाथूराम गोडसे को देशभक्त' बताए जाने वाले बयान पर हंगामा मचा हुआ है। अब प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में भी माफी मांग ली है। प्रज्ञा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। 'इसके बावजूद किसी को मेरी बात से ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करती हूं।'

pragya singh thakur, sadhvi pragya thakur, pragya thakur, lok sabha, nathuram godse, mahatma gandhi, patriot, bjp, jp nadda, opposition, appologise, delhi, दिल्ली, महात्मा गांधी, नाथूराम गोडसे, भाजपा, विपक्षी पार्टियां, लोकसभा, भाजपा, जेपी नड्डा, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, प्रज्ञा सिंह ठाकुर, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

उन्होंने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव भूपेंद्र यादव और संसदीय कार्य मंत्री से भी मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं को अपने बयान को लेकर सफाई दी। सूत्रों के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को नहीं बल्कि उधम सिंह को देशभक्त कहा था। जो स्वतंत्रता सैनानी थे। इसे लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने बाद में ट्वीट भी किया था।

ट्वीट में क्या कहा?

ट्वीट में क्या कहा?

प्रज्ञा ने ट्वीट में लिखा, 'कभी-2 झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबण्डर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।' वहीं दूसरी ओर विपक्ष के सांसदों ने प्रज्ञा की भर्त्सना के लिए प्रस्ताव बनाया है। जिसपर पचास से अधिक सांसदों के दस्तखत हैं।

कब बोलीं प्रज्ञा?

कब बोलीं प्रज्ञा?

प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर ये बयान उस वक्त दिया जब द्रमुक सदस्य ए राजा नाथूराम को लेकर कुछ कह रहे थे। ए राजा ने अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गए उस बयान को उद्धृत किया कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा। बाद में विपक्षी सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एसपीजी (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान सिर्फ द्रमुक नेता का बयान ही रिकॉर्ड में जाएगा।

Recommended Video

    Lok Sabha: Opposition walks out of Lok Sabha over Pragya Thakur's conditional apology|वनइंडिया हिंदी
    भाजपा ने की कार्रवाई?

    भाजपा ने की कार्रवाई?

    हालांकि प्रज्ञा के ऐसे विवादित बयान पर भाजपा चुप नहीं बैठी। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने प्रज्ञा ठाकुर का नाम रक्षा मामलों की समिति से हटा दिया है। वहीं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टिंया प्रज्ञा के बयान को लेकर लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। वह मांग कर रहे हैं कि प्रज्ञा को पार्टी से निकाला जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+