Pradyuman Murder Case: नॉर्थ इंडिया हेड फ्रांसिस थॉमस गिरफ्तार, एसएचओ को भी किया गया सस्पेंड

गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम में रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में आज सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न की लाश स्कूल के शौचालय में मिली थी। हत्या में आरोपी बस के कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वो 3 दिन की पुलिस रिमांड में है।

Pradyuman Murder Case: नॉर्थ इंडिया हेड फ्रांसिस थॉमस गिरफ्तार, एसएचओ को भी किया गया सस्पेंड

Recommended Video

      SIT Team found many security issues in Gurugram Ryan International School । वनइंडिया हिंदी

      पुलिस ने आज रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है। इसके साथ ही गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोहना रोड के सर्किल हेड ऑफिसर (एसएचओ) अरुण को सस्पेंड कर दिया है।

      गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि अरुण को कल रविवार (10 अगस्त) को फैली हिंसा के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही के बाद सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने कहा कि रविवार को हुई हिंसा के दौरान कई पत्रकारों को भी चोटें आईं,ऐसे में यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला है।

      वहीं प्रद्युम्न के पिता वरुण आज सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। वरुण का कहना है कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। दूसरी ओर प्रद्युम्न की मां ने कहा है कि जल्द न्याय नहीं मिला तो वो आत्मदाह कर लेंगी। इसके साथ ही रायन स्कूल ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को समूह के सभी जो गुरुग्राम में है वो बंद रहेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+