Ryan Murder Case: पत्नी के सामने फूट-फूट कर रोया आरोपी अशोक, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है
Recommended Video

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड के आरोपी के वकील मोहित वर्मा ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही अशोक ने जेल में अपनी पत्नी से मुलाकात की तो उसके सामने वो फूट फूट कर रोने लगा। अपनी पत्नी से उसने जो कहा उसके बाद मामले का रुख बदल सकता है।

अशोक पूरी तरह से निर्दोष
वकील का कहना है कि अशोक पूरी तरह से निर्दोष है। पुलिस ने दबाव में अशोक से मार पीट कर बयान दर्ज कराया है। वकील मोहित ने कहा कि अशोक को थर्ड डिग्री टॉर्चर और करंट के झटके देकर यह आरोप कबूल कराया गया है।

अशोक के वकील ने कहा...
मोहित ने कहा कि अशोक ने टीचर के कहने पर ही प्रद्युम्न को उठाया था। मोहित ने कहा कि अशोक ने उसे बताया हत्या का कोई लेना देना नही है। मोहित ने कहा कि मैं कल जब अशोक से मिला था तो वो रोने लगा था, उसने बताय कि ये आरोप उस पर थोपे गए हैं।

अशोक ने कबूल किया था गुनाह
इससे पहले 8 सिंतबर को प्रद्युम्न की हत्या के बाद अशोक ने मीडिया के सामने कबूल किया था कि उसकी बुद्ध भ्रष्ट हो गई थी। वहीं समाचार चैनल जी न्यूज के अनुसार,अशोक की पत्नी ममता ने दावा किया है उसके पति बेगुनाह हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। ममता ने कहा कि वो जेल में अशोक मिलने गई थी वहां वो रो रहे थे और कहा कि मैं बेगुनाह हूं।

अशोक की पत्नी ने कहा
ममता का भी यही दावा है कि अशोक के साथ मारपीट की गई जिसके चलते वो दबाव में आ गए। ममता का कहना है कि अशोक पर दबाव बनाकर आरोप कबूल कराया गया है। ममता का कहना है कि उसके पति काफी डरे हुए हैं।

बस ड्राइवर और माली भी अशोक पक्ष में
वहीं बस के ड्राइवर सौरव राघव और माली हरपाल ने भी दावा किया है कि जब उन्होंने अशोक को देखा था तो उसके शर्ट पर खून के निशान नहीं थे। दोनों ने यह कबूल किया है कि टीचर के कहने पर ही अशोक ने प्रद्युम्न को उठाया और फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी तक ले गया।












Click it and Unblock the Notifications