Pradyuman Murder Case: जुवेनाइल बोर्ड ने नाबालिग पर फैसला 13 दिसंबर तक के लिए किया सुरक्षित

गुरुग्राम। Ryan International School की कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले प्रद्युम्न ठाकुर हत्याकांड में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग आरोपी पर अपना फैसला 13 दिसंबर तक के लिए सुरक्षित कर लिया है। बता दें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड नाबालिग आरोपी के फिंगर प्रिंट लेने के मामले की सुनवाई कर रहा था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने याचिका दायर की है कि नाबालिग आरोपी पर बतौर व्यस्क मामला चलाया जाए। गौरतलब है कि कल ही आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था। जुवेनाइल बोर्ड ने आरोपी छात्र को 14 दिनों की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यायिक हिरासत में उसे फरीदाबाद के एक ऑब्जर्वेशन होम में रखा जाएगा जहां सीबीआई उससे पूछताछ करेगी। 20 दिसंबर को सीबीआई उसे फिर से जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश करेगी।

Pradyuman Murder Case: Juvenile Justice Board reserves verdict on juvenile

Pradyuman Murder Case की जांच CBI के पास जाने के बाद घटना में नया मोड़ आ गया। 7 नवंबर को पुलिस ने 11वीं के छात्र को गिरफ्तार किया था। प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर की ओर से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में याचिका दायर कर कहा था कि नाबालिग पर बालिग की तरह केस चलाने की याचिका दायर की है।

इस पर बोर्ड ने आदेश दिए थे कि आरोपी छात्र की सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार किए जाएं। यह रिपोर्ट 15 दिन में बोर्ड के समक्ष पेश किया जाना था जिसके बाद मामले की सुनवाई हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+