प्रद्युम्न की मां ने पूछा- मेरे बेटे को क्यों मारा? आरोपी ने दिया ये जवाब

Recommended Video

    Pradyuman Case: आरोपी ने प्रद्युम्न की मां के सवाल का ये दिया जवाब । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड वाले दिन पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर पूरे मामले में लगभग इतिश्री कर ली थी। हालांकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच के दौरान मामले में नया मोड़ आया। CBI ने हरियाणा पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए Ryan International School के ही कक्षा 11वीं के ही छात्र को गिरफ्तार किया। CBI ने कहा कि छात्र ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। CBI का दावा है कि प्रद्युम्न को 11वीं के बच्चे ने सिर्फ इसलिए मार दिया, ताकि परीक्षाएं ना हो सकें। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि 11वीं का वह बच्चा पैरेंट-टीचर मीटिंग को भी टालना चाहता था। सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने यह निष्कर्ष साइंटिफिक सबूतों को ध्यान में रखते हुए निकाला है। 11वीं के छात्र में यह हत्या इसलिए ही की ताकि परीक्षाएं रद्द हो जाएं।

    परिजनों को पहले से नहीं था यकीन

    परिजनों को पहले से नहीं था यकीन

    गौरतलब है कि प्रद्युम्न के परिजनों को हरियाणा पुलिस की थ्योरी पर पहले से यकीन नहीं था। वो मामले की CBI जांच चाहते थे। जब CBI जांच के बाद घटना में यह मोड़ आया तो प्रदु्यम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि इन सबके बावजूद मामले के कुछ अनसुलझे पहलू हैं।

    प्रद्युम्न की मां ने कहा...

    प्रद्युम्न की मां ने कहा...

    11वीं कक्षा के छात्र का नाम सामने के आने के बाद प्रद्युम्न की मां ज्योति ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो आरोपी छात्र से खुद मिलना चाहती हैं। ज्योति के अनुसार वो पूछना चाहती है कि छात्र ने प्रद्युम्न की हत्या क्यों की?

    11 वीं के छात्र ने कहा...

    11 वीं के छात्र ने कहा...

    पूछताछ में CBI से 11वीं के छात्र ने कहा कि मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं पूरा तरह खाली हो गया था। मैंने बस उसे मार डाला। CBI के एक अधिकारी ने कहा कि उस दिन किसी न किसी को तो मरना ही था। वो इस तैयारी के साथ आया था कि किसी ना किसी पर हमला करेगा। प्रद्युम्न, गलत समय पर गलत जगह पहुंच गया।'

    आरोपी से वयस्क की तरह पेश आया जाए

    आरोपी से वयस्क की तरह पेश आया जाए

    प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा-'हमने सीबीआई से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की मांग की है। आशंका है कि इस मामले में कोई गहरी साजिश हो। पिंंटो परिवार भी इस साजिश का हिस्सा हो सकता है।' सुशील ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरोपी छात्र के साथ वयस्क की तरह पेश आया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रद्युम्न के पिता वरुण ने सीबीआई जांच पर तो कोई सवाल नहीं उठाया लेकिन उन्‍होंने कहा कि इस हत्‍या के पीछे अभी भी कई अनसुलझे पहलू हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+