Pradyuman Murder Case: गुरुग्राम पुलिस ने मिटाए थे सबूत, कई पर CBI की रडार

गुरूग्राम के रायन इंटरनेशनल स्‍कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में इसी स्‍कूल के 11वीं के एक छात्र को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। गुरूग्राम के रायन इंटरनेशनल स्‍कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में इसी स्‍कूल के 11वीं के एक छात्र को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह भी कहा है कि आरोपी ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने हत्‍या कबूल की है। इस सबके बीच सीबीआई के सामने ये बात भी आई है कि पूरे मामले में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं रही है। सीबीआई की जांच में ये बात भी सामने आई है कि गुरुग्राम की पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ की थी।

Pradyuman Murder Case

पुलिस ने सबूत मिटाए!
प्रद्युम्न की हत्या के बाद से गुरुग्राम पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठते रहे हैं। सीबीआई ने मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। अब सीबीआई स्कूल प्रबंधन को बचाने वालों की पहचान करेगी। सीबीआई उनकी भी पहचान करेगी जिनसे घटना के बाद संपर्क किया गया। मामले में बहुत जल्दी कई लोग सीबीआई के शिकंजे में आ सकते हैं। इसमें गुरुग्राम पुलिस के भी कई अधिकारियों का नाम बताया जा रहा है

गुरुग्राम के भोंडसी में रायन इंटरनेशनल स्कूल में आठ सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसमें स्कूल के बस ड्राइवर को मुख्य आरोपी बनाया था लेकिन मामला सीबीआई के पास मामले में सीबीआई ने स्कूल के ही 11वीं कक्षा के एक छात्र को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद बाल सुधार गृह में भेजा गया है। सीबीआई को स्कूल प्रबंधन पर संदेह है क्योंकि घटना के बाद खून साफ करने का प्रयास किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+