Pradyuman Murder Case: हरियाणा सरकार ने आज CBI को लिखी चिट्ठी, पिता वरुण नाराज

गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम के Pradyuman Murder Case में राज्य सरकार ने प्रद्युम्न के परिजनों से वादा किया था, उसे अब तक पूरा नहीं किया था और ना ही पूरा करने की दिशा में एक भी कदम आगे बढ़े थे। बता दें कि प्रद्युम्न की हत्या के बाद से ही उसके माता पिता यह बात कह रहे थे कि उन्हें पुलिस की जांच पर यकीन नहीं है। उन्हें पुलिस की जांच और उसकी थ्योरी पर यकीन नहीं है।

CBI जांच पर हुआ नया खुलासा

CBI जांच पर हुआ नया खुलासा

हालांकि सरकार की किरकिरी होने के चलते सीएम मनोहर लाल खट्टर ने CBI जांच का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब इसमें एक नया खुलासा हुआ है।

Recommended Video

    Ryan International Case: High Court declined hearing of Pinto family bail application वनइंडिया हिंदी
    अभी तक नहीं मिली कोई सूचना

    अभी तक नहीं मिली कोई सूचना

    मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने CBI जांच का ऐलान, मीडिया और परिजनों के सामने भले ऐलान कर दिया हो लेकिन अभी तक इसकी जानकारी CBI को ही नहीं भेजी थी। इसकी सूचना सीबीआई को आज गृह सचिव एसएस प्रसाद ने भेजी है। इससे पहले बताया गया था कि रायन स्कूल मामले में आगे की जांच के लिए CBI को अभी तक सरकार से अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है।

    प्रद्युम्न के पिता ने कहा...

    प्रद्युम्न के पिता ने कहा...

    वहीं यह जानकारी सामने आने के बाद प्रद्युम्न के पिता वरुण ने कहा कि यह चौंकाने वाली सूचना है। वरुण ने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री घोषणा के बाद मामले को सीबीआई को सौंपने में देरी क्यों कर रहे हैं। मेरे बेटे की हत्या को 12 दिन हो गए।

    पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मालिकों को दिया झटका

    पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मालिकों को दिया झटका

    वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के मालिकों रायन, ग्रेस और ऑगस्टिन पिंटो को तगड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की इनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई से इनकार कर दिया क्योंकि जज सुनवाई के मामले में उन्होंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+