Pradyuman Murder Case:जानिए आखिर कैसे सीबीआई ने हरियाणा पुलिस की पोल खोली
नई दिल्ली। रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के छात्र की हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया कि इस हत्या के पीछे 11वीं कक्षा का छात्र है। जिसके बाद हरियाणा पुलिस के उन तमाम दावों की पोल खुल गई है जिसमे हरियाणा पुलिस ने दावा किया था कि प्रद्यु्म्न की हत्या बस कंडक्टर ने की थी, यही नहीं खुद बस कंडक्टर ने खुद इस बात को मीडिया के सामने स्वीकार किया था। लेकिन हरियाणा पुलिस के इन तमाम झूठ के पुलिंदे को स्कूल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोलकर रख दिया। सीसीटीवी फुटेज में यह बात निकलकर सामने आई है कि आरोपी छात्र को फुटेज में देखा जा सकता है, वह स्कूल के शौचालय में जाते हुए दिख रहा था, जहां पर प्रद्युम्न की हत्या हुई थी।

सीटीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी छात्र
ऐसे में जो बड़ा सवाल उठता है वह यह कि आखिर उसी सीसीटीवी फुटेज को देखकर हरियाणा की पुलिस ने एक अलग थ्योरी बना दी जबकि सीबीआई ने इस पूरे मामले को पलटकर रख दिया। यही नहीं जिस हथियार से प्रद्युम्न की हत्या की गई थी उसे भी सीबीआई ने बरामद करने का दावा किया है। जबकि पुलिस का दाव था कि कंडक्टर बस में रखे अपने चाकू को लेकर स्कूल के भीतर आया था और उसने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था।
कंडक्टर को जबरन फंसाया गया
यहां गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी कंडक्टर ने भी इस बात को कहा था कि उससे जबरन कबूल कराया गया कि उसने हत्या की है, उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई, उसे कई इंजेक्शन लगाए गए। यही नहीं आरोपी कंडक्टर की पत्नी का कहना है कि पुलिस की मार के सामने तो भूत भी बोलने लगता है, मेरे पति ने बच्चे की हत्या नहीं की है। पुलिस ने जबरन मेरे पति की पीट-पीटकर उससे अपराध कबूल करवाया है। सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई है।
हरियाणा पुलिस कटघरे में
बहरहाल इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस कटघरे में खड़ी हो गई है कि आखिर कैसे इस पूरे मामले को पुलिस ने हड़बड़ी में सुलझाने का दावा किया और कंडक्टर के सिर पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। हालांकि सीबीआई ने अभी तक इस पूरे मामले में प्रेस के सामने आकर अपना रुख नहीं साफ किया है। लेकिन 2 बजे जुवेनाइल कोर्ट में आरोपी छात्र की पेशी के बाद कुछ और बड़ी बाते सामने आ सकती है।
वकील को स्कूल पर पर शक
इस पूरे मामले में प्रद्युम्न के वकील ने सीबीआई का शुक्रिया अदा किया है। सुशील केजरीवाल ने कहा कि इस बात की भी संभावना है कि स्कूल प्रशासन भी इस मामले में लिप्त है। हमे इस बात का विश्वास है कि कुछ वरिष्ठ शिक्षक भी इसमे शामिल हो सकते हैं। हमे सीबीआई पर भरोसा है कि वह इस मामले की तह तक जाएगी और तमाम सबूतों को सामने लेकर आएगी। हम पहले दिन से ही हरियाणा पुलिस पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं थे। हमे पहले से इस बात का शक था कि सबूतों को पुलिस ने जानबूझकर प्लांट किया है।
इसे भी पढ़ें- Pradyuman Murder Case Live: परीक्षा रद्द कराने के लिए आरोपी छात्र ने की हत्या-CBI












Click it and Unblock the Notifications