प्रद्युम्न मर्डर केस: जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश हुआ आरोपी छात्र, 20 दिसंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। प्रद्युम्न मर्डर केस में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले आरोपी छात्र को बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जुवेनाइल बोर्ड ने आरोपी छात्र को 14 दिनों की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यायिक हिरासत में उसे फरीदाबाद के एक ऑब्जर्वेशन होम में रखा जाएगा जहां सीबीआई उससे पूछताछ करेगी। 20 दिसंबर को सीबीआई उसे फिर से जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश करेगी।

8 दिसंबर को होगी सुनवाई

8 दिसंबर को होगी सुनवाई

इसके अलावा जुवेनाइल बोर्ड ने इस मामले में आई तीन याचिकाओं की सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है। इसमें पहली याचिका सीबीआई की तरफ से है। सीबीआई ने बोर्ड से आरोपी 16 वर्षीय छात्र के फिगरप्रिंट लेने के लिए अनुमति मांगी है। वहीं दूसरी याचिका आरोपी छात्र के पिता ने डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई तय समय से ज्यादा हिरासत में लिए गए उनके बेटे से पूछताछ कर रही है। वहीं तीसरी याचिका प्रद्युम्न के पिता की है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि आरोपी छात्र को कोर्ट नाबालिग नहीं बल्कि बालिग मानकर उसे सजा सुनाए।

Ryan School में हुई थी हत्या

Ryan School में हुई थी हत्या

8 दिसंबर को कोर्ट इन तीनो याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करेगी। बता दें कि 8 सितंबर को Ryan School में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के कर दी गई थी। इस मामले में हरियाणा स्थित गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जमानत पर जेल के बाहर है।

CBI जांच के बाद नया मोड़

CBI जांच के बाद नया मोड़

Pradyuman Murder Case की जांच CBI के पास जाने के बाद घटना में नया मोड़ आ गया। 7 नवंबर को पुलिस ने 11वीं के छात्र को गिरफ्तार किया था। प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर की ओर से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में याचिका दायर कर कहा था कि नाबालिग पर बालिग की तरह केस चलाने की याचिका दायर की है। इस पर बोर्ड ने आदेश दिए थे कि आरोपी छात्र की सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार किए जाएं। यह रिपोर्ट 15 दिन में बोर्ड के समक्ष पेश किया जाना था जिसके बाद मामले की सुनवाई हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+