Ryan School: प्रद्युम्न के हत्यारोपी कंडक्टर ने खोला काले चश्मे वाले शख्स का राज

Recommended Video

    Ryan International Case : Conductor Ashok ने खोला काले चश्मे वाले शख्स का राज़ | वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या में एक नए शख्स का नाम सामने आ सकता है जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। इस बात का खुलासा हत्या में आरोपी बस कंडक्टर अशोक ने अपने परिजनों से किया है। यह खुलासा अशोक से जेल में मिलने गई उसकी भाभी अनुराधा ने किया है। अनुराधा ने बताया कि अशोक ने उन्हें इशारा कर इस बात की जानकारी दी कि उसे कहां कहां मारा गया है। अनुराधा के अनुसार अशोक ने यह भी कहा कि नशे का इंजेक्शन और करंट के झटके देकर उसे झूठी बात कबूल कराई गई है।

    अशोक की भाभी ने कहा

    अशोक की भाभी ने कहा

    एक निजी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान अनुराधा ने बताया कि जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन वो बाथरूम में गया हुआ था। वहां प्रद्युम्न के अलावा दो और बच्चे थे जो कराटे के कपड़े बदल रहे थे। अशोक ने अनुराधा को बताया कि 'वो मुहं धोकर बाहर लगे वाटर कूलर के पास जैसे ही पानी पीकर आगे बढ़ा तुरंत उसे एक टीचर ने आवाज दी और कहा कि इस बच्चे को क्या हो गया है? इसको जल्दी उठाओ।'

    अदालत में बताउंगा सारा सच

    अदालत में बताउंगा सारा सच

    अशोक ने अनुराधा को यह भी बताया कि उस जब प्रद्युम्न घायल हालत में वहां था तो वहां प्रिंसिपल, एक टीचर और करीब 6 फुट लंबा शख्स खड़ा था,जिसने काला चश्मा पहन रखा था। अभी तक पुलिस ने उसके बारे में कुछ पता नहीं किया। अशोक ने अपनी भाभी से कहा कि वो अदालत में सब कुछ सच बताएगा, क्योंकि अब तक पुलिस उसे टॉर्चर कर रही है। वहीं अशोक के परिजन इस बात से भी खुश हैं कि राज्य सरकार ने घटना में CBI जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    अशोक की पत्नी ने कहा डरा हुआ है अशोक

    अशोक की पत्नी ने कहा डरा हुआ है अशोक

    इसके साथ ही अशोक की पत्नी ममता ने कहा कि मैं उनसे 14 सिंतबर को मिलने गई थी। मुझे देखते ही वो रोने लगे और सबसे पहले बच्चों का हालचाल पूछा। ममता का दावा है कि अशोक के साथ मारपीट की गई जिसके चलते वो दबाव में आ गए। ममता का कहना है कि अशोक पर दबाव बनाकर आरोप कबूल कराया गया है। ममता का कहना है कि उसके पति काफी डरे हुए हैं।

    बस के ड्राइवर ने कहा था...

    बस के ड्राइवर ने कहा था...

    बस के ड्राइवर सौरव राघव और माली हरपाल ने भी दावा किया है कि जब उन्होंने अशोक को देखा था तो उसके शर्ट पर खून के निशान नहीं थे। दोनों ने यह कबूल किया है कि टीचर के कहने पर ही अशोक ने प्रद्युम्न को उठाया और फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी तक ले गया।

    ये है पूरा मामला

    ये है पूरा मामला

    बता दें कि 8 सितंबर को सुबह ही यह खबर आई थी कि प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई है। इसके बाद जब बवाल मचा तो स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री दफ्तर तक सक्रिय हो गए। पुलिस ने सोमवार (11 सितंबर) को रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+