प्रद्युम्न मर्डर केस: सीबीआई जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट जाएगा परिवार

रायन इंटनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले प्रद्युम्न ठाकुर का शव शुक्रवार को स्कूल के टॉयलेट से मिला था।

Recommended Video

    Gurugram Ryan International Case: Pradhuman's father will go to Supreme Court । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रायन इंटरनेशनल स्कूल के सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न के माता-पिता ने हरियाणा सरकार से बच्चे की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग की है।प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने पुलिस जांच से असंतोष जाहिर किया है और कहा है कि सीबीआई जांच के लिए वो सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी देंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को वो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

    प्रद्युम्न मर्डर केस: सीबीआई जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट जाएगा परिवार

    रायन इंटनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले प्रद्युम्न ठाकुर का शव शुक्रवार को स्कूल के टॉयलेट से मिला था। पुलिस ने इस मामले में स्कूल बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन प्रद्युम्न के परिवार वालों का कहना है कि वो इस गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं है। प्रद्युम्न के परिवार वालों ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रशासन कुछ छिपा रहा है, जिसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। वैसे राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी जांच का आदेश दिया है। जिसकी जांच रिपोर्ट रविवार शाम को गुरुग्राम के डीसी के पास जमा करा दी गई है। जिसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की कई खामिया उजागर हुई हैं।

    रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को सात साल के मासूम प्रद्युम्न की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। स्कूल के अंदर बच्चे की हत्या का मामला सामने आने के बाद तुरंत ही पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला। हत्या के मामले में शुक्रवार को ही पुलिस ने बस कंडक्टर को पकड़ा है। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। वहीं बच्चे की हत्या के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+