Chhattisgarh News: विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन: 88 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए, अवैध उपयोग पर होगी एफआईआर

छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी के यशवंत शिलेदार के नेतृत्व में अंबिकापुर में एक समन्वित अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 88 डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटे गए और 23,96,988 रुपये की वसूली हुई। टीम दैनिक अभियान जारी रखेगी और अनाधिकृत उपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी, समय पर बिल भुगतान को प्रोत्साहित करेगी।

वितरण केंद्र में विशेष वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें विभागीय टीम ने कड़े कदम उठाए। मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी अम्बिकापुर क्षेत्र यशवंत शिलेदार के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता के.एन. सिंह, कार्यपालन अभियंता बलरामपुर प्रकाश अग्रवाल तथा जिले के सभी सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीम सुबह 10 बजे बरियो पहुंची और बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया।

Power Bill Recovery in Ambikapur

कार्रवाई के दौरान 88 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन 23 लाख 96 हजार 988 रुपये की बकाया राशि के लिए काटे गए। वहीं 24 बकायेदारों ने मौके पर ही कुल 9 लाख 19 हजार 563 रुपये जमा कर दिए।

मुख्य अभियंता शिलेदार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकाया वसूली के लिए प्रतिदिन इसी प्रकार सघन अभियान चलाया जाए, ताकि रिकवरी में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उनके घरों की शाम को नियमित जांच की जाए। यदि कोई उपभोक्ता अनधिकृत रूप से बिजली उपयोग करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आसपास से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करने पर धारा 138 के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायालयीन कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल जमा कर सहयोग करें, अन्यथा नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+