क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

डोकलाम विवाद के बाद चीन ने 30 बार भारतीय सीमा में की घुसपैठ, भारतीय सैनिकों पर चलाए पत्थर

Google Oneindia News

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद सुलझने के बाद भी चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नई जानकारी के मुताबिक चीन ने दोकलाम विवाद भारतीय सीमा में 30 बार घुसपैठ की है। यहां तक कि भारतीय सैनिकों पर चीनी जवानों द्वारा पत्थरबाजी की बात भी सामने आ रही है। न्यूज चैनल आजतक ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि 12 अक्टूबर 2017 से 8 नवंबर 2017 के बीच चीन ने कुल 30 बार भारतीय सेना में घुसपैठ की।

नाव पर बैठ कर आ गए 6KM अंदर

नाव पर बैठ कर आ गए 6KM अंदर

चीनी सेना ने डोकलाम विवाद के बाद पहली घुसपैठ 14 अक्टूबर को की जब वो पेंगांन्ग झील के रास्ते नाव में बैठकर भारतीय सीमा में 6 किलोमीटर अंदर तक आ गए। वहीं 21 अक्टूबर को चीनी सेना गाड़ियों से भारतीय सीमा में 2.5 किलोमीटर अंदर तक आ गई। रिपोर्ट की मानें तो 21 अक्टूबर को चीनी सैनिकों का तब आईटीबीपी के जवानों से सामना भी हुआ था।

हेलीकॉप्टर से भी घुसपैठ

हेलीकॉप्टर से भी घुसपैठ

चीनी सेना ने इसके अलावा हेलीकॉप्टर से भी भारतीय सीमा में घुसपैठ की। 11 अक्टूबर को चीनी सैनिक दो MI-17 हेलीकॉप्टर में बैठकर भारतीय सीमा में आ गए थे। चीनी सैनिकों ने रिमखिम और लपथल के ऊपर उड़ान भरी और फिर वो वापस चले गए। चीनी सैनिकों ने डोकलाम विवाद के बाद सबसे ज्यादा बार लद्दाख में घुसपैठ में किया। चीनी सैनिकों को यहां 20 बार भारतीय सीमा में देखा गया।

अरुणाचल में भी की घुसपैठ

अरुणाचल में भी की घुसपैठ

चीनी सैनिको ने 1 और 2 नवंबर को अरुणाचल में भी घुसपैठ की थी। तब चीनी सेना भारतीय सीमा में 6.5 किलोमीटर तक अंदर आ गई थी। 27 अक्टूबर को भी उसने घुसपैठ किया था। अभी हाल ही में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अरुणाचल का दौरा किया था। उस वक्त भी चीन ने उनके अरुणाचल दौरे का विरोध किया था।

ये भी पढ़ें- 500 रुपये के अंदर रिलायंस Jio के ये 4 धांसू प्लान, चौथा है सबसे बेस्टये भी पढ़ें- 500 रुपये के अंदर रिलायंस Jio के ये 4 धांसू प्लान, चौथा है सबसे बेस्ट

English summary
post doklam: china continued transgressions in indian territory
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X