क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यूपी: CM योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को बांटे विभाग, देखिए पूरी लिस्ट

Google Oneindia News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शासित योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार होने के बाद गुरुवार को मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री ने इस बार कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सुरेश राणा को गन्ना विकास मंत्रालय दिया है, जबकि भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज मंत्रालय मिला है।

योगी ने किया मंत्री पद का बंटवारा

योगी ने किया मंत्री पद का बंटवारा

कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम योगी ने अपने पास गृह, आवास एवं शहरी नियोजन मंत्रालय रखा है। वहीं डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य के पास लोक निर्माण, मनोरंजन कर विभाग है। सिद्धार्थनाथ सिंह से योगी ने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी ले ली है। उन्हें खादी और ग्रामोद्योग मंत्रालय दिया गया है। वहीं जेपी सिंह को उनकी जगह चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

कई मंत्रियों के विभाग बदले

कैबिनेट विस्तार के बाद कई कैबिनेट मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया गया है। तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन को अब विकास मंत्रालय दिया गया है। वहीं सुरेश खन्ना को संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। सिंचाई विभाग का नाम बदलकर योगी सरकार ने जल शक्ति विभाग कर दिया गया है। महेंद्र सिंह को जल शक्ति मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। रामपति शास्त्री को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय और ब्रजेश पाठक को विधायी एवं न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की जिम्मेदारी मिली है।

ये रही पूरी लिस्ट

ये रही पूरी लिस्ट

कमल रानी को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपेंद्र तिवारी को खेल मंत्रालय और नीलकंठ तिवारी को पर्यटन विभाग सौंपा गया है। पर्यटन मंत्री रहे लक्ष्मी नारायण से उनका मंत्रालय वापस लेकर उन्हें पशुधन मंत्रालय दिया गया है। अनुपम जायसवाल को बेसिक शिक्षा मंत्री बनाया गया है वहीं सतीश द्विवेदी को अशोक कटारिया को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सूबे के एक और डिप्टी सीएम को माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा सूर्य प्रताप शाही को कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय, सतीश महाना को औद्योगिक विकास, दारा सिंह चौहान को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढे़ं- चिदंबरम पर आफत के बीच सोनिया का बड़ा फैसला, ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी बड़ी जिम्मेदारीये भी पढे़ं- चिदंबरम पर आफत के बीच सोनिया का बड़ा फैसला, ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

English summary
Portfolios allotted to ministers by cm yogi in Uttar Pradesh after cabinet reshuffle
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X