प्रसिद्ध तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजशेखर का चेन्नई में निधन

चेन्नई। प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और निर्देशक राजशेखर का आज निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। राजशेखर चेन्नई में काफी लंबे समय से रह रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, राजशेखर चेन्नई के रामचंद्र अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। बताया जा रही है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर आने के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए श्रृद्धांजलि दे रहे हैं।

Popular Tamil actor and director Rajashekar passes away
राजशेखर में तमिल सिनेमा में एक निर्देशक के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वह तेलगू की कुछ फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। तमिल सिनेमा में उन्होंने पलाइवानाचोलई और चिन्नापोव मेल्ला पेसू जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। वह चेन्नई फिल्म संस्थान में एक छात्र भी थे। राजशेखर ने रॉबर्ट के साथ पहली फिल्म कुदिसई की थी । इसका निर्देशन जयभारती ने किया था।

एक अभिनेता के रूप में, राजशेखर ने अपनी शुरुआत फिल्म निज़ालगल (1980) के साथ की थी। जिसे भारतीराजा ने निर्देशित किया था। हालांकि, हाल के दिनों में राजशेखर का योगदान मुख्य रूप से तमिल धारावाहिक उद्योग में रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+