Poonch Terror Attack: भारतीय सेना ने शहीद जवानों की लिस्ट जारी की
Poonch Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में शहीद जवानों लिस्ट को सेना की ओर से जारी किया गया है।

Poonch Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने जवानों के ट्रक पर हमला किया था, जिसमे 5 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों के नाम को भारतीय सेना की ओर से जारी कर दिया गया है।
आतंकी हमले में जो पांच जवान शहीद हुए हैं उसमे हवलदार मंदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह शामिल हैं। ये जवान राष्ट्रीय राइफल यूनिट में तैनात थे और काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन में काम कर रहे थे।
बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब जवानों की गाड़ी पर आतंकियों ने राजौरी सेक्टर में हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हमले के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अभी तक हमलावरों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
सेना ने बताया कि भारी बारिश की वजह से अज्ञात हमलावरों ने लो विजिबिलिटी का फायदा उठाते हुए हमला कर दिया। आतंकियों के संभावित ग्रेनेड हमले की वजह से सेना के ट्रक में आग लग गई। जवानों के शहीद होने के बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश के संगठन पीएएफएफ ने ली है। पीएएफएफ के प्रवक्ता तनवीर अहमद राथर ने एक बयान जारी करके इस हमली जिम्मेदारी ली है। उसने धमकी दी है कि जम्मू कश्मीर मेंजी-20 की बैठक को निशाना बनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार भीमबेर गली से संगीओत की ओर जब जवानों की गाड़ी जा रही थी, इसी दौरान आतंकियों ने इसपर हमला कर दिया। आतंकियों ने तीन ओर से गाड़ी पर फायरिंग की जबकि ग्रेनेड से हमला भी किया। इसकी वजह से गाड़ी के फ्यूल टैंक में आग लग गई।
बता दें कि 26 से 28 अप्रैल के बीच लेह में और 22 से 24 अप्रैल के बीच श्रीनगर में जी-20 की बैठक होनी है। ऐसे में इस बैठक से पहले हुए हमले की वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications