पुंछ में जहां वायुसेना के काफिले पर हुआ आतंकी हमला, वहां कुछ दिनों में होने वाली है वोटिंग, क्या बोले अधिकारी
Poonch attack Indian Air Force: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार (04 मई) यानी आज भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में वायुसेना के तीन से पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव-2024 के पहले हुए इन आतंकी हमलों से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने वालों की बाढ़ आ गई है। असल में पुंछ में जहां वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है, वहां आने वाले 25 मई 2024 को वोटिंग होने वाली है।

पुंछ, अनंतनाग-राजौरी-पुंछ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां चुनाव आयोग द्वारा मतदान पुनर्निर्धारित किया गया है, अब 25 मई को मतदान होगा।
पुंछ आतंकी हमले पर अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों ने कहा कि सुरनकोट के सनाई गांव से गोलीबारी की सूचना मिली थी और विवरण का पता लगाने के लिए सेना और पुलिस को इलाके में भेजा गया है। पुंछ के मेधात उपमंडल के गुरसाई मूरी में एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास संदिग्ध आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सरकारी स्कूल के पास एमईएस ( MES) और आईएएफ (IAF) वाहन पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। जिसमें पांच जवानों के घायल होने की खबर है।
सेना के जवान और पुलिस चला रहे है सर्च ऑपरेशन!
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी की घटना हुई लेकिन अभी तक सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया था। इससे पहले सुरक्षा बलों द्वारा सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संभावित घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के बाद सांबा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications