नवाब से गुपचुप शादी के बाद स्विमिंग पूल में हॉट योग करते नजर आयीं पूजा बत्रा, तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे आप
मुंबई। कुछ दिनों पहले तक पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा सुर्खियों से लगभग गायब ही थीं लेकिन नवाब शाह से अफेयर और फिर गुपचुप शादी ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है। उसके बाद से पूजा बत्रा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हो गई हैं। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पूजा ने एक फोटो पोस्ट की है जो वायरल हो गई है और उनके फैन्स तारीफ करते नहीं रुक रहे। फोटो में वह स्विमिंग पूल के अंदर योग करते हुए नजर आ रही हैं। पूजा का ऐसा अंदाज फैन्स को हैरान कर रहा है। वे पूजा बत्रा के इस अंदाज और खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे।

पूजा ने दिल्ली में गुपचुप कर ली थी शादी
पूजा बत्रा ने 4 जुलाई को आर्य समाज रीति-रिवाज से नवाब शाह से शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए थे। 90 के दशक में बॉलिवुड की पॉप्युलर हिरोइनों में से एक रहीं पूजा ने नवाब शाह से अपने रिलेशन को लंबे समय तक छिपाकर रखा। लेकिन जब नवाब ने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा की फोटो डाली तो सभी को समझ आ गया कि दिनों के बीच कुछ तो चल रहा है। इसके बाद नवाब ने पूजा से शादी कर ली और अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया।

'हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग तरह के अनुभव लिए हैं'
नवाब शाह ने कहा कि, हम इस तरह का एक्सपीरियंस लेना चाहते थे। हम दोनों जिंदगी के एक ही पड़ाव पर थे, हम लोग शादी के बारे में बहुत नहीं सोचना चाहते थे और ना ही इसमें देरी करना चाहते थे। हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग तरह के अनुभव लिए हैं। जब मैं पूजा से पहली बार मिला था तो मैंने किसी रिश्ते के बारे में नहीं सोचा था। नवाब ने बताया कि, वे और पूजा एक दूसरे को जानते थे। लेकिन वे फरवरी में एक कॉमन फ्रेंड की शादी में मिले थे। उस वक्त दिमाग में रिलेशनशिप को लेकर कोई ख्याल नहीं था।

'अपनी पहली मुलाकात के बाद ही मैं पूजा से शादी करना चाहता था'
नवाब ने बताया कि, 'उम्र के इस पड़ाव पर आप शून्य रहते हैं। किसी साथी के बारे में नहीं सोच सकते। पूजा मेरी जिंदगी में सूरज की पहली किरण बनकर आई और मैं उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने के तैयार था। नवाब ने कहा कि, अपनी पहली मुलाकात के बाद ही मैं पूजा से शादी करना चाहता था। पूजा एक बहुत अच्छी लड़की है और ये मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। हमें अपने रिश्ते को लेकर कोई दुविधा नहीं थी। ऐसा आजकल कम ही होता है। हम बड़ी खूबसूरती से मिले और फिर एक के बाद एक चीजें हमारे सामने आने लगीं।

पूजा की ये दूसरी शादी है
फिल्म 'विरासत' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन सोनू आहलुवालिया के साथ शादी की थी, हालांकि इन दोनों की शादी सफल नहीं हो पाई और ये दोनों 2011 में अलग हो गए थे। पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हां हमने शादी कर ली है। हमने दिल्ली में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications