दिल्ली-एनसीआर वाले सावधान, पीएम 2.5 का स्तर बढ़ने की वजह से सुबह-शाम पार्क में जॉगिंग करना हो सकता है जानलेवा

नई दिल्ली। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम की सैर खतरनाक हो गई है। दिल्ली में सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक हो जाता है। ऐसे में अगर आप सुबह और शाम टहलने के लिए बाहर जाते हैं तो अब ना जाएं। पार्के में जाकर कसरत करने के बजाय हो सके तो जिम जाएं या फिर अपने घर में ही कसरत करें। इतना ही नहीं, दिल्ली में सफर के दौरान अपनी गाड़ी के शीशे भी बंद रखें, ताकि बाहर की प्रदूषित वायु आपकी गाड़ी के अंदर ना आए और आपको कोई नुकसान ना पहुंचाए।
सुबह और शाम के समय वातावरण में काफी स्मॉग होता है। सीपीसीबी के आंकड़ों की मानें तो सुबह और शाम के समय पीएम 2.5 का स्तर काफी अधिक रहता है। फरीदाबाद में सुबह के समय पीएम 2.5 का स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिल्ली के वसुंधरा में सुबह के समय पीएम 2.5 का स्तर 481 रह रही है। दिल्ली में सुबह 8 बजे तक पीएम 2.5 का स्तर 400 से माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहता है।
वहीं दिन में जब धूप निकल जाती है तो पीएम 2.5 के स्तर में काफी हद तक गिरावट आ जाती है। ऐसे में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक पीएम 2.5 का स्तर काफी कम रह रहा है। जैसे ही हवाओं में नमी बढ़ती है, वैसे ही पीएम 2.5 का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसलिए आपको यह सख्त हिदायत है कि अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप सुबह-शाम पार्क में जॉगिंग के लिए न जाएं।












Click it and Unblock the Notifications