प्रदूषण के कारण खतरे में देश का दिल, दिल्ली में बढ़ रहे हैं अस्थमा के मरीज, जानिए क्या करें और क्या ना करें
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज से प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद कुछ इमरजेंसी उपाय लागू किए गए हैं, इसके साथ ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्देश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी जबकि दिल्ली सरकार ने कहा है कि निजी वाहनों को नियंत्रित करने के लिए 'ऑड-ईवन' योजना को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है।

दिल्ली में प्रदूषण इमरजेंसी
बढ़ता प्रदूषण अच्छे खासे स्वस्थ इंसान को भी बीमार कर सकता है, आपको बता दें कि जहरीली हवाओं और स्मोग की वजह से इस समय दिल्ली में अस्थमा और राइनाइटिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक हालिया हेल्थ सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इस समय दिल्ली में प्रदूषण की वजह से अस्थमा और राइनाइटिस रोग ने तेजी से पांव पसार दिया है।

अस्थमा और राइनाइटिस के मरीज बढ़ रहे हैं
सर्वे के मुताबिक दिल्ली की मौजूदा आबादी के 11.03 प्रतिशत लोगों में अस्थमा और 11.69 प्रतिशत लोगों को राइनाइटिस है, इन गंभीर बीमारियों की चपेट में 30-40 साल के लोग ज्यादा है, जिसके पीछे प्रदूषण बड़ा कारण है, हालांकि ये रोग तंबाकू के सेवन, स्मोकिंग, सफोकेशन वाले स्थानों पर काम करने से और वर्किंग स्टेशन पर समुचित हवा का अभाव होने की भी वजह से भी होता है।

क्या है 'राइनाइटिस' (एआर) ?
'राइनाइटिस' (एआर) सांस संबंधी रोग है और दुनिया भर में एक तिहाई आबादी इससे पीड़ित है। 80 प्रतिशत मामलों में एआर की शुरुआत 20 साल से हो जाती है, कभी-कभी ये अनुवांशिक भी होती है।
दिल्ली में अस्थमा
राजधानी में लगातार जहरीली हो रही हवा से बच्चों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। दशहरे के बाद से सरकारी और निजी अस्पतालों में सांस की दिक्कत और सीने में संक्रमण के रोगी नौनिहालों की संख्या में तेजी आई है, यही नहीं बच्चों को आंखों में जलन भी ज्यादा महसूस हो रही है और बच्चे अस्थमा जैसे रोग के शिकार हो रहे हैं।

क्या करें और क्या ना करें
- आप जब भी घर से बाहर निकलें तो हमेशा मॉस्क लगाकर ही निकलें।
- घरों मं नंगे पांव ही चलें,ऐसा करने से आपका शरीर नुकसान ना करने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आएगा और आपकी रोधक क्षमता को बढाएगा।
- अपने शरीर की नाभी में सरसों का तेल लगाएं इससे भी रोधक क्षमता बढ़ती है।
- अपने खाने में हल्दी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
- सुबह और रात में सैर को ना निकलें क्योंकि इस समय प्रदूषित हवा का असर ज्यादा होता है।
- खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें जो कि आपको अंदर से स्वस्थ रखेगी।
- घर में हरे पौधे लगाएं जिससे आपके घरों की हवा शुद्ध और स्वस्छ हो।












Click it and Unblock the Notifications