कोसी का कहर नहीं, नेताओं का अहम ले डूबा भाजपा को

पटना। ''फिर से एक बार हो नीतीशे कुमार हो'', जी हां बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा लगभग-लगभग आ चुका है। महागठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है। भारतीय जनता पार्टी ने हार कबूल भी कर ली है। लेकिन इस चुनाव से एक बात तो साफ हो गया है कि भाजपा को कोसी का कहर नहीं बल्कि उसके नेताओं का अहम ले डूबा।

Politicians' Ego is major cause of BJP's defeat
बात कोसी नदी की इसलिए क्योंकि इस बार मानसून भी सही रहा और बारिश भी जमकर हुई। बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ भी आई। बाढ़ की आपदा पर बिहार के लोगों में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी थी लेकिन उससे कहीं ज्यादा लोगों ने भाजपा के नेताओं के अहम को नापसंद किया।

प्रधानमंत्री मोदी के लाख मना करने के बावजूद भी पार्टी के नेताओं ने गलत बयानबाजी की। उदाहरण के तौर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ही बयान को ले लें। लालू पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि 'अगर जवानी में लालू जी बधिया करा लिए होते तो आज जनसंख्या कुछ कम होता'। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार 'डायवोर्सी दूल्हा' कहा था।

इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी बिहार चुनाव के दौरान गलत बोल बोले। बेतिया में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी चुनाव में हारी तो जेल में बंद शहाबुद्दीन खुश होगा और पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+