शक्ति सिंह गोहिल: गुजरात में कांग्रेस का सबसे शातिर और सजग नेता

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव में जीत दिलाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ गुजरात कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल को माना जाता है। शक्ति सिंह गोहिल ने ही अहमद पटेल को अमित शाह के चक्रव्यूह से निकाला था। गुजरात में शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में एक हैं। खबरें तो ये भी हैं कि वे कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा हैं।

Shakti Singh Gohil

वकालत और पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके शक्ति सिंह गोहिल की सजग और शातिर नजर ने कांग्रेस की खत्म हो चुकी उम्मीदों को जिंदा कर दिया। 57 साल के गोहिल, गुजरात सरकार में 2 बार मंत्री रह चुके हैं और गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे हैं। गोहिल गुजरात के एक प्रतिष्ठित राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और राजनीती उन्हें विरासत में मिली है। गोहिल फिलहाल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

Shakti Singh Gohil

शक्ति सिंह का जन्म 4 अप्रैल 1960 को भावनगर जिले में लिम्डा में हुआ था। गोहिल गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के लिम्डा राज्य के शाही परिवार के वह सबसे बड़े बेटे हैं। शक्ति सिंह ने बीएससी, एलएलएम, कंप्यूटर में डिप्लोमा और पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया हुआ है। गोहिल 1986 में भावनगर जिला युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और 1989 में गुजरात राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव पद के लिए निर्वाचित हुए।

इसके बाद गोहिल स्थानीय निकाय चुनाव में चुनाव लड़े और भावनगर जिला जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बने। गोहिल 1990 में एआईसीसी के सदस्य बने और यहीं से उनकी मुख्यधारा की राजनीति की शुरुआत हुई। उन्होंने 1990 में भावनगर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से गुजरात विधान सभा के लिए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। गोहिल कांग्रेस के सबसे मंझे हुए प्रवक्ताओं में से एक हैं। वे प्रेस कांफ्रेस से पहले सारी जानकारियां खुद ही जुटाते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+