राजनीतिक पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से मिले 7833 करोड़ रुपए, कांग्रेस को मिले सबसे अधिक पैसे

दिल्ली की एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार 2004-05 और 2014-15 के बीच राजनीतिक पार्टियों को कुल 11,367.34 करोड़ रुपए मिले हैं।

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि 2004-05 और 2014-15 के बीच राजनीतिक पार्टियों को अज्ञात स्रोत से 7,833 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई है। आपको बता दें कि यह आंकड़ा इन राजनीतिक पार्टियों को मिले कुल पैसों का 69 फीसदी है। इन राजनीतिक पार्टियों में सबसे अधिक पैसे कांग्रेस और भाजपा को मिले हैं। दिल्ली की एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे समय में राजनीतिक पार्टियों को कुल 11,367.34 करोड़ रुपए मिले हैं, जिनमें से 7,833 करोड़ रुपए अज्ञात स्रोतों से मिले हैं।

money राजनीतिक पार्टियों को अज्ञात स्रोतों मिले 7833 करोड़ रुपए, कांग्रेस को मिले सबसे अधिक पैसे
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन-कौन से नाम हैं शामिल

इन पार्टियों को ज्ञात दाताओं से सिर्फ 1,835.63 करोड़ रुपए मिले हैं, जो कुल पैसों का सिर्फ 16 फीसदी हैं। वहीं दूसरी ओर, ज्ञात स्रोतों (असेट्स की सेल, मेंबरशिप की फीस, बैंक ब्याज, पब्लिकेशन्स की सेल और पार्टी लेवी) से राजनीतिक पार्टियों को 1,698.73 करोड़ रुपए मिले हैं, जो कुल पैसों का 15 फीसदी हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इन 11 सालों में कांग्रेस की 83 फीसदी आय यानी 3,323.39 करोड़ रुपए और भाजपा की 65 फीसदी आय यानी 2,125.91 करोड़ रुपए अज्ञात स्रोतों से आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+